{"_id":"5bc4de17bdec226949006772","slug":"15396285376-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. अब्दुल कलाम के जीवन से मिलती रहेगी प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. अब्दुल कलाम के जीवन से मिलती रहेगी प्रेरणा
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कालेज के प्राचार्य डा. अब्दुल क़ादिर खान ने कहा की डा. अब्दुल कलाम के जीवन से सभी को हमेशा प्रेरणा मिलकी रहेगी। उनके कार्य को हमेशा याद किया जाएगा। युवा पीढ़ी को उनके आदर्शो से सीख लेकर आगे बढ़ने की जरूर है। वह सोमवार को कालेज के सौदागर सभागर में कलाम एक अदम्य साहस विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके कार्य को देश के लोग हमेशा याद रखेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुम्बई उद्योगपति ज्ञान प्रकाश सिंह कहा की भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डा. अब्दुल कलाम ने देश की अखंडता को बनाए रखने तथा देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। देश ने उनको कार्यो को देखते हुए उन्हें मिसाइल मैन का नाम दिया। उनके बताए रास्ते पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। काय।क्रम की अध्यक्षता कर रहे पंजाब विवि पूर्व कुलपति प्रो. क्रीति सिंह ने कहा कि डा. कलाम ने वैज्ञानिक ने रूप में देश ही विदेशों में भी अपनी प्रतिभा को विखेरा। उनके बताए रास्ते पर चल कर युवा राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। पूविवि के एनएसएस समन्वयक डा. राकेश यादव एवं पूर्व समन्वयक डा. हसीन खान और अजय कुमार सिंह ने विज्ञान के क्षेत्र में कलाम के द्वारा किए कार्यों की सराहना की। प्रथम सत्र में ही महाविद्यालय के पांच विषयों में सर्वोच्च अंक पाने वाले पांच छात्रों को सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह में इन छात्रों को गोल्ड मेडल के लिए चयनित किया गया है। रक्षा अध्ययन के विभागाध्यक्ष डा. शाहनवाज खान, डा. कमरूद्दीन शेख़, शिक्षक संघ के महामंत्री डा. विजय कुमार सिंह, अरविंद सिंह, राजेश श्रीवास्तव आदि ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने अतिथियों को अंग वस्त्र, स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। टेकिभनकल सत्र में बतौर मुख्य अतिथि डा. पीसी विश्वकर्मा, डा. अभिषेक, डा मधुलिका सिंह, डा. केके सिंह, डा. जितेंद्र कुमार, डा. राकेश कुमार बिंद, डा. निलेश सिंह, डा. अर्चना सिंह, डा. जीवन यादव आदि मौजूद रहे। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सेमिनार में 25 प्रतिभागियों ने डा. कलाम एक अदम्य साहस ने अपने-अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। इस मौके पर डा. राकेश कुमार बिन्द, डा यूपी सिंह, डा. सवेन्द्र विक्रम सिंह, डा. सतीश दुबे, डा. मयंक सिंह, डा. ज्ञान राज, डा. कमलेश यादव, डा. प्रेमलता गिरि, डा. शाहिदा परवीन, डा. ममता सिंह, डा. अभिषेक श्रीवास्तव, अहमद अब्बास आदि उपस्थित रहे। संचालन डा. अजय विक्रम सिंह ने किया।
विज्ञापन