फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   प्रभू श्रीराम के प्रत्यंचा चढ़ाते ही टूट गया शिव का धनुष

प्रभू श्रीराम के प्रत्यंचा चढ़ाते ही टूट गया शिव का धनुष

Tue, 16 Oct 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
प्रभू  श्रीराम के प्रत्यंचा  चढ़ाते ही टूट गया शिव का धनुष
प्रत्यंचा चढ़ाते ही सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के बभनौटी मुहल्ल की मां दुर्गा रामलीला समिति सोंहासा की पांच दिवसीय रामलीला का समापन धनुष यज्ञ, वाणासुर रावण संवाद ,लक्ष्मण परशुराम संवाद के साथ किया गया।
विज्ञापन

सीता स्वयंवर में आए योद्धा शिव के धनुष तोड़ना तो दूर उसे हिला तक न सके। जनक को निराशा होकर योद्धाओं को ललकारते हुए बोले कि क्या धरा पर वीर ही नहीं हैं। यह बात पहले मालूम होती तो ऐसी प्रतिज्ञा करता ही नहीं करता। जनक की बात को सुनकर लक्ष्मण उत्तेजित हो गए और कहा कि ऐसी बात कहना क्षत्रियों का अपमान है। उसके बाद गुरु विश्वामित्र से आज्ञा लेकर प्रभु राम ने शिव का धनुष उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाते ही धनुष टूट गया। उसके बाद जयकारा लगने लगा। परशुराम-लक्ष्मण संवाद तथा वाणासुर संवाद सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो गए। राम का स्वरूप वीरेंद्र, लक्ष्मण विनय, सीता पंकज, रावण अमित,वाणासुर राम अनुज, परशुराम राहुल,मोटका राजा धीरज, व्यास गुड्डू सोनी ने धारण किया। रणजीत मिश्रा के दिशा निर्देश में हुई लीला का संचालन छबीले महराज ने किया। पूर्व प्रधानाचार्य भगवत महराज ने आभार जताया। उधर, गुड़ाही रामलीला मंच पर दसवें दिन कलाकारों ने बालि-सुग्रीव युद्ध की लीला हुई। श्रीराम ने अनीति पर चलने वाले बालि को मारा तो उसने प्राण छोड़ने के पहले प्रभू से दो प्रश्न किया। क्षत्रिय व साक्षात विष्णु का अवतार होते हुए भी प्रभू अपने मुझे छिप क्यों मारा है? इस पर श्रीराम ने कहा कि भाई की पत्नी पर कुदृष्टि अधर्म है। लीला लालबहादुर सिंह की देखरेख। समिति के अध्यक्ष पशुपति नाथ मुन्ना के देख रेख में चल रहा है। संचालन राजीव गुप्त ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed