{"_id":"5bc4dc55bdec22696720d221","slug":"153962808715-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल राज्य गठन मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल राज्य गठन मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। पूर्वांचल राज्य गठन मोर्चा के संयोजक राजकुमार ओझा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे संगठन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भ्रष्टाचार, अराजकता एवं कानून व्यवस्था के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
धरना सभा को संबोधित करते हुए मोर्चा के संयोजक राजकुमार ओझा ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, अराजकता का बोलबाला है एवं कानून व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार विकास, कानून व्यवस्था एवं रोजगार समेत सभी मोर्चों पर फेल है। पूर्व की सपा सरकार और वर्तमान की भाजपा सरकार की कार्यशैली में कोई अंतर नहीं रह गया है। उन्होंने मड़ियाहूं विधायक डा. लीना तिवारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक, उनके पति व बेटे मिलकर उनकी हत्या कराना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन करते हुए अलग पूर्वांचल राज्य की स्थापना की जाए। इस अवसर पर विनोद यादव, मनीष यादव, अरवींद्र यादव, मनीष सिंह, मनोज ओझा, रामजीत यादव, तिलकधारी यादव, गुलाब विश्वकर्मा, राजकुमार गौतम, मनोहर गौतम, दिनेश यादव, नरेश पटेल, राजकुमार पटेल, शिवचंदर यादव, यशवंत ओझा, बाबू राम यादव, अशोक यादव आदि उपस्थित रहे।