फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   डीएम आवास के पीछे निकला विशालकाय अजगर, मचा हड़कंप

डीएम आवास के पीछे निकला विशालकाय अजगर, मचा हड़कंप

Tue, 16 Oct 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
डीएम आवास के पीछे निकला विशालकाय अजगर, मचा हड़कंप
जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के दीवानी न्यायालय के पीछे स्थित हरईपुर कालोनी में रविवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गया, जब अचानक एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। देखते ही देखते मौके पर काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी को दिया। साथ ही डीएफओ व 100 नम्बर को भी अवगत कराया गया। मौके पर पहुंचे100 नम्बर के जवान व वन विभाग के रेंजर ओपी सोनकर अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए। किसी तरह बड़ी मशक्कत के बाद विशालकाय अजगर को पकड़ा गया। इस दौरान रेंजर ओपी सोनकर ने बताया कि यह अजगर 25 से 30 वर्ष पुराना है। लम्बाई लगभग 13 फिट है तथा वजन 50 से 60 किलो है। अजगर के पकड़े जाने से मोहल्लेवासियों ने चैन की सांस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed