{"_id":"5bc38d95bdec226999176213","slug":"15395423937-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान की रक्षा करने का लिया गया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान की रक्षा करने का लिया गया संकल्प
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को पार्टी कार्यालय पर संविधान सम्मान सभा का आयोजन किया गया। जिसमें संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया गया।
जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। देश की जनता को संविधान में दिए गए मूल अधिकार का चीर हरण किया जा रहा है। बीजेपी की सरकार को संविधान, देश व जनता से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से देश को आजाद कराने के लिए लड़ाई लड़ी गई थी। उससे बड़ी लड़ाई संविधान की रक्षा करने के लिए लड़ना पड़ेगा। संचालन सौरभ शुक्ला ने किया। इस मौके पर शहर अध्यक्ष नेयाज ताहिर, देवानंद मिश्रा, अखिलेश श्रीवास्तव, सौरभ शुक्ला, राजकुमार गुप्ता,हरदीप सिंह,शिव मिश्रा,राम सिंह, मनोज जायसवाल, विजय प्रजापति, सुभाषचंद्र सोनकर, असरफ अली, सत्यप्रकाश गुप्ता, शहनाज खान आदि मौजूद रहे।