फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भक्तों ने मंदिरों और पंडालों में शीश नवाकर किया पूजन

भक्तों ने मंदिरों और पंडालों में शीश नवाकर किया पूजन

Mon, 15 Oct 2018 12:49 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
भक्तों ने मंदिरों और पंडालों में शीश नवाकर किया पूजन

विज्ञापन
जौनपुर। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन रविवार को लोगों ने शीतला चौकियां धाम, मैहर मंदिर सहित दुर्गा मंदिरों और पंडालों में शीश नवाकर पूजा पाठ किया। नवरात्र में ग्रामीणांचल से लेकर शहर तक त्योहार की धूम मची है। पंडालों में शाम को आरती, दर्शन पूजन किया जा रहा है। 1465 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।
जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीणांचलों तक का माहौल पूरी तरह देवीमय हो गया है। रविवार को पंचमी का दिन रहा जिसके चलते पूजन पंडाल में स्थापित माता रानी के दर्शन करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। महिला, पुरूष, बच्चे, बूढ़े सभी ने माता रानी का दर्शन किया। नव दीप दुर्गा पूजा समिति कोहड़ा सुल्तानपुर के पूजन पंडाल में भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां तमाम लोगों ने सहभागिता निभायी। अध्यक्ष निषोक निषाद ने बताया कि यहां पिछले 10 वर्षों से पूजन पंडाल बनाकर पूजन-अर्चन किया जा रहा है। आकर्षक प्रतिमा व झांकी देखने के लिये काफी भीड़ आती है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जितेंद्र कुमार, दीपक निषाद, ईश्वर निषाद, दशरथ निषाद, अनिल, विकास, अरविन्द, विजय, इंद्रेश निषाद, पवन, नीलेश निषाद आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

मछलीशहर:
नगर समेत ग्रामीण इलाकों में दुर्गा पूजा की धूम मची है। पूजा पंडालों में महिलाएं देवी गीत गा रही हैं। नवरात्रि पर्व पर नगर के अलावा गांवों में भी पूजा पंडालों में माँ दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर विधि विधान से पूजा की जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के सई नदी किनारे कंधी घाट पर नगर में स्थापित 25 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। एसडीएम, सीओ व ईओ ने पूजा महासिमिति के पदाधिकारियों के साथ विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। शनिवार को उक्त लोगों की टीम विसर्जन स्थल पर पहुंची। शनिवार को जगह का निर्धारण करने के बाद ही जेसीबी मशीन द्वारा खुदाई का कार्य शुरू हो गया। एसडीएम जेएन सचान, सीओ अवधेश कुमार शुक्ल, ईओ धीरज कुमार सिंह, कोतवाल अनिल कुमार सिंह के साथ महासमिति के संरक्षक दिनेश चंद्र सिंहा, अवधेश कुमार गुप्त, उपाध्यक्ष आशीष कुमार चौबे, हरिओम, महामंत्री पवन कुमार गुप्ता ने विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकरारा:
क्षेत्र के सिकरारा बाजार, शेरवां, लाला बाजार, फतेहगंज, प्रतापगंज, गुलजारगंज, समाधगंज में स्थापित देवी प्रतिमाओं के दर्शन पूजन के लिए भक्तों का रेला पहुँच रहा है। क्षेत्र के देवी मंदिरों अजोशी धाम, ताहिरपुर, चाँदपुर, शेरवां, बेल्सड़ी एवं जाम गांव में सुबह शाम घंटे घड़ियालों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।
सुजानगंज:
क्षेत्र के सुजानगंज, बराई, चैनपुर, प्रेमकापुरा, मुस्तफाबाद बाजार, दीपकपुर, भवानीगढ़, सरायभोगी, भुइधरा यादव बस्ती, बेलवार, तारपट्टी, गौहनी सहित अन्य गांवों में दुर्गा पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। पंडालों में देर रात तक आरती के बाद जयकारा लग रहा है। जगह जगह देवी जागरण का आयोजन भी किया जा रहा है। सभी पंडालों की साज सज्जा भव्य रूप से की गई है। सुजानगंज बदलापुर मार्ग पर स्थित मां अंबा धाम बसरही में भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन पूजन करने के लिए उमड़ रही है।

बदलापुर:
क्षेत्र में लगे पूजा पंडालों में पांचवे दिन रविवार को पूजा अर्चना के लिए देर रात तक भारी भीड़ रही। झालरों व आकर्षक लाइटों से पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। राज राजेश्वरी काली मां मंदिर सरोखनपुर, शारदा देवी हंकारपुर व मां वैष्णो देवी मंदिर हरिदासपट्टी में भी भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। दुर्गा सप्तशती पाठ व आरती से क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed