फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बैंकों के विलय से नाराज बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

बैंकों के विलय से नाराज बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 09 Oct 2018 11:53 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
बैंकों के विलय से नाराज बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन
जौनपुर। बैंक आफ बड़ौदा , देना व विजया बैंक के विलय के खिलाफ यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने मंगलवार को यूनियन बैंक के जेसीज चौराहा शाखा पर प्रदर्शन किया। इस दौरान बैंक आफ बड़ौदा , देना व विजया बैंक के विलय नहीं करने और ग्यारहवां द्विपक्षीय समझौता को शीघ्र लागू करने की मांग की। यूपी बैंक इंपलाइज बैंक के जिला मंत्री आरपी सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार एनपीए ऋण वसूली के लिए सख्त कानून बनाने के बजाय बैंक आफ बड़ौदा , देना व विजया बैंको के बोर्ड को बिलय करने की हरी झंडी दे दी है। इन बैंको का विलय एक आत्मघाती कदम है, जो देशहित में नहीं हैं। बैंकिंग सेवाओं का जो अनवरत सिलसिला शुरु हुआ है। वह राष्ट्रीयकरण की ही देन है। यदि यह सरकारी संरक्षण में बैंको की दुर्दशा और लूट -पाट का सिलसिलाचला तो लूटेरे बैंक लूट कर विदेश भाग गए और सरकार लाचारी दिखाकर हाथ खींच रही है। जिससे लगता है कि इन बैंको का विलय भी देशहित में न होकर कोर्ठ बहुत बड़ी चालाकी है। जिसका हर स्तर पर विरोध करने की आवश्यक्ता है। अध्यक्ष एसएन जायसवाल ने कहा कि सरकार बैंक कर्मियों को आपस में लड़ाने की नीति अपना रही है। एक तरफ सरकार जल्द से जल्द वेतन समझौते की बात करती है । वहीं दूसरी तरफ इंडियन बैंक एसोसिएशन को यह सरकार संकेत करती है। बैंक कर्मियों का समझौता परफारमेंस बेस पर होनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में आशीष श्रीवास्तव,अंकित सिंह,कृष्णा यादव,वीपी श्रीवास्तव, रमन सिंह, कमलेश मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed