{"_id":"5bbba6f8867a55281966c258","slug":"15390246084-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतम ने रजत पदक जीत बढ़ाया जिले का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतम ने रजत पदक जीत बढ़ाया जिले का मान
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डोभी। जबलपुर में पिछले सप्ताह आयोजित ऑल इंडिया रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में 55 किलो भार वर्ग में डोभी ब्लाक क्षेत्र के हरधन गांव निवासी मुगलसराय रेलवे स्टेशन के परिचालन विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत गौतम यादव ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।इस प्रतियोगिता में रेलवे की सभी जोनों ने भाग लिया था।
गौतम यादव ने बताया कि मुगलसराय में ही तैनात कोच केके सिंह के मार्गदर्शन में रेलवे द्वारा आयोजित होने वाली सभी कुश्ती प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक प्राप्त करता है। पिछली बार कास्य पदक पाया था।अगले माह गोंडा में आयोजित होने ऑल इंडिया सीनियर वर्ग टूर्नामेंट में कुश्ती के लिए भी चयन हुआ है। गौतम यादव की शिक्षा दीक्षा गांव पर ही हुई थी।बोदरी अखाड़े पर प्रैक्टिस व मढ़ी इंटर कॉलेज से इंटर करने के बाद उसका चयन स्पोर्ट्स हॉस्टल इटावा के लिए हो गया,जहां वह सात साल रहकर तैयारी करने के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेता रहा।2017 में उसका स्पोर्ट्स कोटे से रेलवे में चयन हो गया।गौतम ने अपनी सफलता का श्रेय कोच केके सिंह के साथ ही अपने बड़े पिता सीआरपीएफ से रिटायर हरिलाल यादव व माता पिता के आशीर्वाद को दिया।