फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दो साल से रोजगार सेवक का मानदेय जा रहा था एपीओ मनरेगा के खाते में

दो साल से रोजगार सेवक का मानदेय जा रहा था एपीओ मनरेगा के खाते में

Sun, 07 Oct 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
दो साल से रोजगार सेवक का मानदेय जा रहा था एपीओ मनरेगा के खाते में
बदलापुर / घनश्यामपुर। बदलापुर ब्लाक के ग्रामपंचायत डड़वा की रोजगार सेवक शिप्रा यादव के मानदेय की धनराशि उनके खाते के बजाय मनरेगा के सहायक कार्यक्रम अधिकारी मनीष सिंह के खाते में पिछले दो वर्ष से जाती रही । घटना की जानकारी मिलते ही रोजगार सेवकों व ग्रामप्रधानों ने शनिवार को ब्लाक मुख्यालय पर कार्यक्रम अधिकारी मनीष सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जम कर हंगामा किया । इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराने की माँग की। जिस पर बीडिओ रमाशंकर सिंह द्वारा मुकदमा दर्ज कराने के आश्वासन के बाद प्रदर्शन कर रहे लोग शांत हुए।
विज्ञापन

रोजगार सेवक शिप्रा यादव का बचत खाता नंबर 399902010021936 यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा घनश्यामपुर में है । इनके पति संजय मुंबई में रहता है । इनके खाते का मानदेय 48 हजार रूपया मनरेगा के सहायक कार्यक्रम अधिकारी मनीष सिंह के यूबीआई शाखा विकास भवन के खाता नंबर 5858020100010150 में दो वर्ष से भेजा जा रहा है । घटना की जानकारी रोजगार सेवक शिप्रा के पति संजय को तब हुई। जब वह यूनियन बैंक की शाखा स्थित घनश्यामपुर में खाते के मिले स्टेटमेंट को देखा । इसके बाद प्रधान संघ के अध्यक्ष बिनोद यादव , सूर्यनाथ बुलाकी यादव , चंचल सिंह , आनन्द सेठ , रोजगार सेवक संघ के ब्लाक अध्यक्ष विद्याकान्त, कल्लू शुक्ला , चन्दन तिवारी आदि ने शनिवार को ब्लाक पर मनरेगा के सहायक कार्यक्रम अधिकारी मनीष सिंह के विरुद्घ प्रदर्शन कर कार्यवाही की मांग की । खण्ड विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। जांच के बाद दोषी पर कार्यवाही की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed