फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भाजपा की झूंठ की पोल खोलेंगे सपा कार्यकर्ता

भाजपा की झूंठ की पोल खोलेंगे सपा कार्यकर्ता

Sat, 06 Oct 2018 12:45 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की झूंठ की पोल खोलेंगे सपा कार्यकर्ता
बक्शा। समाजवादी पार्टी के मल्हनी विधानसभा के बूथ स्तरीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे जनता के बीच जाएंगे और भाजपा के झूठे वादों की पोल खोलेंगे। शुक्रवार को आजाद हिंद इंटर कालेज बाबूपुर लखौवा के मैदान में आयोजित सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि अगर भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो देश 50 साल पीछे चला जाएगा। यह सरकार जिस तरह से काम कर रही है, उससे लोकतंत्र खतरे में है।
विज्ञापन

मल्हनी के विधायक पारसनाथ यादव ने कहा कि देश की आर्थिक, सामाजिक, विदेश नीति सभी मुद्दों पर सरकार फेल हो चुकी है। आम आदमी सुरक्षित नहीं है। सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। आगामी चुनाव में जनता इसका जवाब देने को तैयार है। कहा कि सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीडन बंद नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन होगा। शाहगंज के विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने कार्यकर्ताओं को एक दूसरे की बुराई से बचने की नसीहत दी। कहा कि भाजपा समाज को बांटने का काम कर रही है। इससे होशियार रहने की जरूरत है। डा. केपी यादव ने कहा कि सरकार ने नोट बंदी कर के देश के विकास को पीछे कर दिया है। सम्मेलन को राजनारायण बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, नीरज पहलवान, राजनाथ यादव, डा. ईश्वारलाल यादव, यशवंता यादव, श्यामबहादुर पाल, शकील अहमद, निजामुद्दीन, राहुल त्रिपाठी, केशजीत यादव, आलोक यादव, सुशीलचंद्र दुबे, राजेंद्र टाइगर, मानिक चंद्र दुबे ने भी संबोधित किया। लकी यादव ने सभी बूथ प्रभारियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया। अध्यक्षता मल्हनी के अध्यक्ष रामधारी पाल और संचालन रामयश यादव ने किया। इस मौके पर विजयभारत यादव, वेद यादव, संघर्ष यादव, बच्चा यादव, संतोष यादव, पंकज यादव, तिलकधारी यादव, अशोक यादव, जेपी यादव, आरबी यादव, राजेश गोपालन, विकास यादव, धर्मेंद्र चौरसिया, श्यामनारायण बिंद, लक्ष्मी यादव माला शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed