{"_id":"5bb51549867a5570ea2185ef","slug":"153859410013-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक यूनियन संचालकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक यूनियन संचालकों ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। ट्रक यूनियन संचालकों ने शाहगंज माल गोदाम रैक प्वाइंट से बफर स्टाक तक माल ढुलाई अवैध रूप से ट्रैक्टरों से कराने तथा ओवर लोडिंग आदि समस्याओं को लेकर बुधवार को नारेबाजी कर प्रअदर्शन किया। संचालकों ने उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को मांग पत्र सौंपकर समस्या से अवगत कराया।
बुधवार को ट्रक यूनियन संचालकों ने रैक प्वाइंट से बफर स्टाक तक माल ढुलाई का काम अवैध रूप से ट्रैक्टरों से कराने तथा ट्रकों पर ओवर लोडिंग न कराए जाने की मांग की। अपनी मांगों को लेकर स्थानीय तहसील परिसर में यूनियन के संचालक गामा यादव के नेतृत्व में ट्रक मालिक व चालकों ने पहुंचकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान यूनियन के संचालक गामा यादव ने कहा कि कृषि कार्य उपयोग के लिए ट्रैक्टरों को व्यवसायिक रुप में उपयोग किया जा रहा है। साथ ही वाहनों पर ओवरलोडिंग जा रही है। जिससे ट्रक संचालकों का काफी नुकसान हो रहा है। प्रदर्शन के उपरांत यूनियन के लोगों ने उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को मांग पत्र सौंपा।