फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भाजपा पांच अक्तूबर से शुरू करेगी सदस्यता अभियान

भाजपा पांच अक्तूबर से शुरू करेगी सदस्यता अभियान

Thu, 04 Oct 2018 01:06 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
भाजपा पांच अक्तूबर से शुरू करेगी सदस्यता अभियान

विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि पार्टी अपने विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए बूथ पर फिर से सदस्यता अभियान प्रारम्भ किया है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 सदस्य बनाना आवश्यक है। वह बुधवार को जिला कार्यालय पर आयोजित भारतीय जनता पार्टी के मोर्चा के अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ, प्रकल्प व विभाग के जिला संयोजकों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को 5, 6 व 7 अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम चला कर बूथ समितियों का सत्यापन, सदस्यता एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य करना है। उन्होंने कहा कि सभी मोर्चों के 2000 सदस्य एवं प्रकल्प, प्रकोष्ठ , विभाग को 1000 सदस्य बनाने का लक्ष्य प्रदेश द्वारा निर्धारित किया गया है। इसे पांच से सात अक्तूबर को पूर्ण कर जिला मुख्यालय पर जमा करना है। आज देश , काल , परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के निर्माण के लिए सभी जातियों में पार्टी का विस्तार होना आवश्यक है। प्रत्येक कार्यकर्त्ता समाज के सभी वर्गों के बीच जाकर अधिक से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाए और केंद्र सरकार के उपलब्धियों को बताने के साथ नव मतदाताओं को जोड़ने का कार्य करें। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संदीप तिवारी ने किया। इस अवसर पर सुधाकर उपाध्याय, महामंत्री डा. अजय कुमार सिंह, पुष्पराज सिंह, रवीन्द्र नारायण सिंह , अरुण प्रजापति, प्रमोद यादव, यादवेन्द्र मिश्रा, सुनील गुप्ता, राजमणि सिंह , अभय राय, अतुल पाण्डेय, अंकुर पाठक, शाकिब खां, रागिनी सिंह, अनुपमा राय, संगीता अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed