फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   विद्यालय में अमर्यादित घटना की शिक्षकों ने की निंदा

विद्यालय में अमर्यादित घटना की शिक्षकों ने की निंदा

Thu, 04 Oct 2018 01:33 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
विद्यालय में अमर्यादित घटना की शिक्षकों ने की  निंदा

विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक संघ कार्यालय पर जनपदीय संयोजक सरोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गंगादीन रामकुमार इण्टर कालेज रामगढ़ बरावां में मंगलवार को हुई अमर्यादित घटना की निंदा की। अराजक तत्वों द्वारा प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ की अमर्यादित घटना की निंदा की। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन उन अराजकतत्वों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें। विद्यालय में अनाधिकृत रुप से प्रवेश कर शिक्षकों पर जानलेवा हमले का प्रयास किया गया जो निंदनीय है। विद्यालय की सम्पत्ति को भी क्षति पहुंचाया। कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में संगठन आन्दोलन के लिए बाध्य होगा। या तो प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि इस घटना की पुनरावृत्ति फिर नहीं होगी। प्रदेश मंत्री डा. राकेश सिंह ने कहा कि घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। घटना शिक्षकों को हतोत्साहित करने वाली है। आभार सरोज सिंह ने व्यक्त किया। बैठक में नरसिंह बहादुर सिंह, डा. प्रमोद श्रीवास्तव, सुधाकर सिंह, शशि प्रकाश मिश्रा, दिलीप सिंह, इन्द्रपाल सिंह, अतुल सिंह, सतीश सिंह, प्रमोद सिंह, सुनील सिंह, जयप्रकाश सिंह, दयाशंकर यादव, चन्द्र प्रकाश दूबे, अनिल यादव, अरविन्द सिंह, ठाकुर प्रसाद तिवारी, गजाधर राय, जयकिशुन यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed