{"_id":"5bb512dc867a557f365c3895","slug":"15385934795-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए आरक्षण आवश्यकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए आरक्षण आवश्यकता
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन एआईएमआईएम की मासिक बैठक जिला कार्यालय निकट बदलापुर पड़ाव पर जिलाध्यक्ष इमरान बंटी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इसमें मुस्लिम आरक्षण की मांग को लेकर 29 नवम्बर को लखनऊ में होने वाले आंदोलन को सफल बनाने पर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष इमरान बंटी के कहा कि देश का सबसे बड़ा अल्पसंख्यक तबका की सामाजिक,आर्थिक व शैक्षणिक स्थिति खराब है। इस तबके को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए आरक्षण की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि पार्टी मुस्लिम आरक्षण की मांग को लेकर 29 नवंबर को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आंदोलन करेगी। जिसमें प्रदेश भर से कार्यकर्ता भाग लेंगे। और इस आंदोलन को सफल ऌबनाने तथा जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में 99 बड़ी जनसभाएं होंगी। उसी क्रम में जनपद जौनपुर में भी जनसभाएं तथा नुक्कड़ सभाएं होंगी। उन्होंने कहा कि समस्त कार्यकर्ता एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने हेतु कार्य करें। बैठक का संचालन जिला कोषाध्यक्ष जावेद सिद्दीकी ने किया। जिला महासचिव शाहनेयाज अहमद, सचिव मंजूर अहमद,नगर प्रभारी महताब सिद्दीकी,मोबिन वारसी,तारिक,मेराज,हाफ़िज नियामत क़ुरैशी एडवोकेट,रईस अहमद,मनोज कुमार अजीम,राजकुमार,नेसार अहमद,साजिद,ओसामा,आसिफ अली,मुख्तार अली,एजाज,अकबर मुख रूप से उपस्थित रहे।