{"_id":"5bb512ae867a557ed0492a34","slug":"153859343313-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो प्रधानाध्यापक निलंबित, नौ का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो प्रधानाध्यापक निलंबित, नौ का वेतन रोका
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों की जांच के लिए गठित टास्कफोर्स टीम ने बुधवार को बरसठी, मुंगराबादशाहपुर और शाहगंज ब्लाक के 15 विद्यालयों की जांच की गई। इस दौरान अनियमितता पाए जाने पर दो प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया गया। जबकि ड्यूटी से गायब मिले नौ शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेंद्र सिंह ने बताया कि टास्क फोर्स में शामिल मुंगराबादशाहपुर के खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र पटेल, रामपुर के मंगरू राम, सुइथाकला के आरएन पाठक, खुटहन के अरुण यादव ने विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुंगराबादशाहपुर के प्राथमिक विद्यालय रामनगर द्वितीय में प्रधानाध्यापक प्रमिला देवी अनुपस्थित मिली। यहां बच्चों की उपस्थिति कम पाई गई। स्कूल में पठन पाठन का माहौल भी संतोषजनक नहीं मिला। प्राथमिक विद्यालय दखिनिया में प्रधानाध्यापक मनोज कुमार शैक्षिक गुणवत्ता के प्रति गैरजिम्मेदार दिखे। दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया गया। मुंगराबादशाहपुर के प्राथमिक विद्यालय आदेपुर में सहायक अध्यापक नीरज सिंह, प्राथमिक विद्यालय नारायणडीह में प्रधानाध्यापक ममता सिंह, सहायक अध्यापक आरती गुप्ता व शिक्षामित्र मीनाक्षी देवी ड्यूटी से गायब मिली। चारो शिक्षकों का वेतन रोकने का आदेश दे दिया गया है। रामनगर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय मैनपुर में सहायक अध्यापक उमेश चंद्र ड्यूटी से गायब मिले। बरसठी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय महमदपुर में सहायक अध्यापक शैफ अली, आनंद शर्मा और जूनियर हाईस्कूल महमदपुर में 1प्रभारी प्रधानाध्यापक गुलाब चंद्र स्कूल में अनुपस्थित मिले। शाहगंज ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बड़ौना में सहायक अध्यापक नीतू दीक्षित बिना किसी सूचना के स्कूल से गायब मिलीं। ड्यूटी से अनुपस्थित मिले सभी शिक्षकों का वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।