{"_id":"5bb5129a867a557f6c0697f5","slug":"153859341220-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटापा और मधुमेह से निदान हेतु बताये गए योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटापा और मधुमेह से निदान हेतु बताये गए योगाभ्यास
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। युवा भारत के तत्वावधान में टीडी इंटर कालेज में सुबह एवं सायं पांच बजे से सात बजे तक चल रहे विशेष योग प्रशिक्षण के दूसरे दिन मोटापा दूर करने वाले आसन सिखाए गए। प्रशिक्षक शैलेश योगी और विकास योगी ने बताया कि सूर्य नमस्कार, त्रिकोणासन, पादहस्तासन, योगिक-जागिंग, मर्कटास और चक्रासनों के अभ्यासों को करके मोटापा से मुक्ति पाई जा सकती है। पतंजलि योग समिति के प्रांतीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति के द्वारा बताया गया है कि युवाओं को योगाभ्यास के माध्यम से स्वावलंबी बननें के लिए यह पच्चीस दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर बेहद ही लाभदायक होगा। आज के इस भागम-भाग जीवन शैली में प्रत्येक सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थाये योग प्रशिक्षकों के माध्यम से अपनी संस्थाओं के लोगों को स्वस्थ बनानें के लिए प्रयासरत होते हैं। जहाँ पर ये योग प्रशिक्षक अपनी सेवाएं देकर खुद को स्वावलंबी बनानें के साथ अपनी प्राचीनतम विरासत योग को पीढ़ी दर पीढ़ी हस्तान्तरित कर सकता है। महिला पतंजलि योग समिति की प्रभारी ममता भट्ट, अंजुम श्रीवास्तव, डा धर्मूशीला गुप्ता, गरिमा सिंह,शशि श्रीवास्तव और अर्चना श्रीवास्तव सहित अन्य साधिकाओं की उपस्थिति रही।