फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गांधी जयंती पर जिला ओडीएफ करने का मिशन रहा अधूरा

गांधी जयंती पर जिला ओडीएफ करने का मिशन रहा अधूरा

Thu, 04 Oct 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
गांधी जयंती पर जिला ओडीएफ करने का मिशन रहा अधूरा

विज्ञापन
जौनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर घर में शौचालय का निर्माण कराकर गांधी जयंती पर जिले को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) अभियान पूरा नहीं हो सका। अभी 13 हजार 105 शौचालय बने ही नहीं है। निर्माण में इस देर के लिए प्रशासन बजट की कमी, बारिश और लाभार्थियों की उदासीनता को जिम्मेदार ठहरा रहा है। जिले को ओडीएफ करने के लिए अभी 120 करोड़ रुपये की जरूरत है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत बेस लाईन सर्वे 2012 की सूची में जिन लोगों को नाम था। उनके घरों में शौचालय बनाकर जिले को ओडीएफ घोषित करना था। जिले में कुल चार लाख 14 हजार 594 शौचालय बनवाए जाने थे। इस काम में जिला प्रशासन की ओर से 305 अधिकारियों को लगाया गया था ताकि समय से काम पूरा कराया जा सके। शौचालय बनाने के लिए लगभग 10 हजार मिस्त्री लगाए गए थे। इस दौरान शौचालय बनने की प्रतिदिन जिला मुख्यालय पर समीक्षा की जाती रही। इसके बावजूद मात्र चार लाख एक हजार 489 शौचालय ही बन पाए। जिले को ओडिएफ करने के लिए कुल 3282 राजस्व गावों को खुले में शौच मुक्त किया जाना था लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के चलते महज 1716 राजस्व गांव ही ओडीएफ हो पाए हैं। अभी 1566 राजस्व गांव ओडीएफ किया जाना है। जिले को ओडीएफ करने के लिए अभी भी 120 करोड़ रुपये की जरुरत है। लक्ष्य के अनुसार शौचालय बनाने के लिए कुल 358 करोड़ रुपये चाहिए था लेकिन मात्र 238 करोड़ रुपये शासन से जिले को मिल पाया है। पैसे नहीं मिलने के कारण भी काम में सुस्ती है।
विज्ञापन


बजट कम मिलने, बारिश नहीं होने और लाभार्थियों के कम रुची लेने के कारण जिला ओडीएफ नहीं हो पाया है। जिले को ओडीएफ करने के लिए 13105शौचालय बनाए जाने और बाकी है। वहीं अभी भी 120 करोड़ रुपये शासन से नहीं मिला है।-गौरव वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed