फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   स्काउड गाइड अनुशासन के साथ सिखाता है देशभक्ति - अमित

स्काउड गाइड अनुशासन के साथ सिखाता है देशभक्ति - अमित

Thu, 04 Oct 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
स्काउड गाइड अनुशासन के साथ सिखाता है देशभक्ति - अमित

विज्ञापन
बक्शा। क्षेत्र के श्रीनारायण सिन्हा इंटर कालेज सरायहरखू के प्रांगण में चल रहे तीन दिवसीय स्काउड गाइड प्रशिक्षण बुधवार को समाप्त हुआ। इसके बाद प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा नेता अमित मिश्र ने स्काउड गाइड बच्चों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का शुरुआत विद्यालय प्रबन्धक गोपीचन्द मिश्र द्वारा झंडा फहराकर किया गया।

भाजपा नेता अमित मिश्र ने कहा कि स्काउड गाइड से बच्चों में अनुशासन व देशभक्ति के साथ सेवा का भाव उत्पन्न होता है। यही बच्चें कल देश के भविष्य होंगे। जिनके हाथों में राष्ट्र सुरक्षित रहेगा। इस दौरान स्काउड गाइड के छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग टोली बनाकर स्वच्छता का संदेश देते हुए तरह-तरह के व्यंजन तैयार किए गए। समापन समारोह में शिक्षक सतीश कुमार उपाध्याय, हरिराम यादव, माता चरण तिवारी, रामजीत यादव, धनन्जय यादव, राहूल उपाध्याय, कैशर अब्बास खां, शिवशंकर पाण्डेय, राजेन्द्र कुमार मौर्य का विशेष योगदान रहा। विद्यालय स्काउड गाइड अध्यापक देवी प्रसाद पाण्डेय, ट्रेनर सुनील कुमार यादव, गाइड प्रशिक्षक सोनम जायसवाल, इंदू यादव ने बच्चों को शपथ दिलाया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र नाथ पांडेय ने सभी आगन्तुको के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed