{"_id":"5bb3c49f867a557f6b0b9809","slug":"15385079141-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मेन्द्र ने अश्विनी को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मेन्द्र ने अश्विनी को दी पटखनी
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थानागद्दी। चंदवक क्षेत्र के पारापाटी स्थित जूनियर हाई स्कूल परिसर में बाबा विश्वनाथ स्मृति में मंगलवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में कुल 50 पहलवानों ने अखाड़े पर एक दूसरे से जोर आजमाइश की। इसमें सिर्फ आठ जोड़ी कुश्तियों का फैसला हो सका।
कुश्ती दंगल का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने फीता काटकर किया। विशिष्ट अतिथि करिया सिंह दंगल की सबसे बड़ी इनामी कुश्ती का हाथ मिलवाकर शुभारम्भ किया। सुभाष पहलवान महमूदपुर ने खरदहा के लालू तथा इसी अखाड़े के मनीष ने शिवम खरदहा को पटखनी दी। जबकि धर्मेन्द्र गरथौली ने अश्विनी गरथमा को, सुजीत खरदहा ने ओमकार महमूदपुर को, अनुज कपीसा ने अंकित खरदहा को, आशीष खरदहा ने अवधू पहलवान मवइया तथा गोविन्द आयर ने मनीष खरदहा को चित किया। सबसे महंगी एवं आकर्षक कुश्ती श्यामजी मुर्दहा और महेंद्र अहरक के बीच हुई।10 मिनट तक चली इस कुश्ती में हारजीत का फैसला नही हो सका। रेफरी की भूमिका के अशोक,अरुण और पल्टू पहलवान ने निभाई। अध्यक्षता प्रधान राजेन्द्र यादव एवं संचालन रामराज राजभर ने किया। मुख्यरूप से सूबेदार कैलाश राजभर,शैलेश पाल,संजय सिंह, कल्पनाथ राजभर,मुन्ना कन्नौजिया रामआसरे पटेल, मंशा पटेल एवं छेदी यादव उपस्थित रहे।