{"_id":"5bb3c498867a55013c43bfb4","slug":"15385079083-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त सड़क से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त सड़क से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा.
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर । शहर से मिर्जापुर को जोड़ने वाले रसैना से पकड़ी बाईपास मार्ग की हालत इस समय बदतर हो गई है। सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे हर समय बड़ा हादसा होने की संभावना बनी हुई है। आए दिन राहगीर गिरकर चुटहिल हो रहे है। वहीं आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। लेकिन शिकायत के बावजूद अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
रसैना (शिवसहाय तिराहा) से पकड़ी ब्लॉक तक बने रोड पर भारी वाहनों के आवागमन के कारण सड़क की दोनों पटरियां दब गई हैं। वहीं एक -एक फीट का गड्ढा हो गया है । रसैना तिराहे पर सड़क के ठीक मध्य में लगभग 20 मीटर का लम्बा गड्ढा है। बालू के फैलाव के कारण दो पहिया वाहनों के फिसल कर गिरने का डर निरंतर बना रहता है । भारी वाहनों के आवागमन के कारण सड़क जल्दी टूट रही है, लेकिन सड़क के जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं । यह बाईपास सड़क सिटी स्टेशन पर बन रहे ओवर ब्रिज के कारण रसैना से पकड़ी तक भारी वाहनों के लिए बनाई गई थी । इस पर से भारी वाहन हर समय गुजर रहे हैं। लगभग पांच किलोमीटर के इस सड़क के दोनों तरफ की पटरियां धंस गई है । जिससे दो भारी वाहन एक साथ गुजर नहीं पा रहे हैं। वहीं हर समय दुर्घटना होने का डर बना हुआ है।