{"_id":"5bb3c495867a557fe1122a7a","slug":"15385079051925-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर । जन -जन तक योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों को पहुंचाकर लोगों को स्वस्थ और खुशहाल बनाने के उद्देश्य के तहत योग गुरु बाबा रामदेव की प्रेरणा से युवा भारत के नेतृत्व में मंगलवार को टीडी इंटर कॉलेज में 25 दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। इस दौरान लोगों को योग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही योग के क्रियात्मक एवं सैद्धांतिक पक्षों का प्रशिक्षण अमरनाथ योगी, शिवपूजन योगी व सर्वेश योगी के द्वारा कराया गया।
पतंजलि योग समिति के प्रांतीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति के द्वारा बताया गया है कि विशेष योग प्रशिक्षण शिविर 25दिनों तक सुबह एवं सायं को पांच बजे से सात बजे तक आयोजित किया जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक लोगों को योग का प्रशिक्षण दिया जा सके। इन 25 दिनों में एक साधक को पूर्णत: योग प्रशिक्षक के रूप में तैयार किया जाएगा। जिसमें उम्र के साथ रोगानुसार विविध प्रकार के आसन, व्यायाम, ध्यान और प्राणायामों का अभ्यास कराकर प्रशिक्षित किया जाएगा। योग के क्रियात्मक पक्षों में अष्टांग योग, आहार-विहार, महर्षि चरक, सुश्रुत व पतंजलि योग सूत्रों की व्याख्या सहित आयुर्वेद के विविध पहलुओं को भी बताया जाएगा। इस मौके पर भारत स्वाभिमान के प्रभारी शशिभूषण, विजयदत्त, डॉ. हेमंत, ममता, अंजुम श्रीवास्तव, डॉ. धर्मशीला गुप्ता, डॉ. ध्रुवराज योगी, मुन्नर योगी,बाबा सुरेंद्र नाथ, राजेश योगी, डॉ. चंद्रसेन योगी, विकास योगी, शैलेश योगी, शम्भू नाथ योगी, संजय योगी, मदनमोहन योगी, रविन्द्र योगी, स्वदेश योगी, कुलदीप योगी आदि साधक मौजूद रहे।