फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम खरीदेगा 1300 नई बसें

यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम खरीदेगा 1300 नई बसें

Mon, 01 Oct 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम खरीदेगा 1300 नई बसें

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। राज्य परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक आईएएसपी गुरू प्रसाद ने बादशाहपुर डिपो का रविवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रोडवेज यात्रियों की सुविधा के लिए 1300 नई बसें अपने बेड़े में शामिल करेगा। मुंगराबादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज बनने के बाद ही रोडवेज स्टेशन और डिपो का निर्माण कराया जाएगा।

पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कहा कि कुंभ मेले को देखते हुए परिवहन निगम तैयारियां शुरू कर दी हैं। इलाहाबाद से सटा होने के कारण मुंगराबादशाहपुर डिपो की महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम 1300 नई बसों की खरीद कर रहा है। उन्होंने बादशाहपुर डिपो की जर्जर हालत की ओर ध्यान दिलाने पर कहा कि रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण होना है। उसका काम पूरा होने के बाद ही रोडवेज के नए भवन की डिजाइन तैयार की जाएगी। कुंभ मेले के मद्देनजर यहां पर टिन शेड जरूर लगवाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक से बसों के संचालन की स्थिति सुधारने को कहा। नगर के लोगों द्वारा रोडवेज की बसों के डिपो बस स्टेशन पर नहीं आने की शिकायत की। डिपो परिसर तक रोडवेज की बसों को नहीं ले आने वाले तथा अवैध ढाबों पर रोडवेज बसों को खड़ी कर यात्रियों कि समय जाया करने वाले चालकों, परिचालकों के बिरूद्ध कार्यवाही करने का निर्देश दिया। शिकायत मिलने पर चालकों व परिचालकों के साथ ही संबंधित सहायक क्षेत्रीय प्रबंधको के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने डिपो परिसर में स्वच्छ शौचालय व शुद्ध पेयजल की सुबिधा मुहैया कराने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देश दिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक इलाहाबाद परिक्षेत्र डा. हरिश्चन्द्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed