{"_id":"5bafc7d9867a557f6b0b9498","slug":"153824659918-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री ने नदियापार एवं कोठवार में योजनाओं की जानी हकीकत.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री ने नदियापार एवं कोठवार में योजनाओं की जानी हकीकत.
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। राज्यमंत्री नगर विकास, अभाव संहायता एवं पुनर्वास गिरीश चन्द्र यादव ने शनिवार को करंजाकला ब्लाक के नदियापार व कोठार गांव में ग्राम सम्पर्क अभियान के अन्तर्गत योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी।
उन्होंने ग्रामीणों से गांव में स्थित कच्चे मकानों के बारे में पुछा। जिस पर सचिव अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि सर्वें कर कुल 55 लोगो को चिहिन्त किया गया है। इंडिया मार्का हैंडपंप के बारे में जलनिगम से रामजनम ने बताया कि कुल 165 हैंडपंप लगाए गए हैं। जिनमें 5 रिबोर एवं 5 मरम्मत की स्थिति में है। राज्यमंत्री ने 10 दिन के भीतर हैंडपंपों को ठीक कराकर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांग पेंशन, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, ट्रास्फार्मर की स्थिति, पशुओं का टीकाकरण आदि की भी जानकारी हासिल की। सप्लाई इंस्पेक्टर पंकज यादव को 4 नवम्बर को कैम्प लगाकर छुटे हुए लोगो का राशन कार्ड बनाने का निर्देश दिया। खण्ड विकास अधिकारी राजीव शर्मा को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन योजनाओं की समीक्षा आज हुई है और जो कार्य दिये उपलब्ध कराये गये है उनका क्रियान्वयन नियत तिथि पर अवश्य करा लें। इस अवसर पर ग्राम प्रधान गीता देवी, ब्रहम्हदेव सिंह, अजय सिंह, एडीओ कोआपरेटीव केएन राय, एडीओ एसटी राय आदि उपस्थित रहे।