{"_id":"5bafc7cf867a557f601676e6","slug":"15382465894-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व ह्रदय दिवस पर निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व ह्रदय दिवस पर निकाली जागरूकता रैली
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। विश्व ह्रदय दिवस पर कृष्णा हार्ट केयर एवं इनफर्टीलिटी सेंटर की ओर से शनिवार को जागरूक रैली निकाली गई। बैनर व पोस्टर पर लिखे नारों के साथ शहर का भ्रमण कर सभी को ह्रदय रोग के प्रति जागरूक किया। रंग बिरंगे परिधानों में विभिन्न समुदाय से जुड़े लोगों ने रैली में शामिल होकर सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। रैली नगर के जेसीज, ओलंदगंज, रासमंडल का चक्रमण करते हुए कृष्णा हार्ट केयर में पहुंची। जहां हुई गोष्ठी में चिकित्सकों ने ह्रदय से संबंधित बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया। डा. हरेंद्र देव सिंह ने कहा कि दिल के चार दुश्मन उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा और धुम्रपान है। यदि इनसे बचाव किया जाए तो दिल की बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है। व्यायाम से धमनियों और शिराओं में रक्त प्रवाह का संतुलन बना रहता है। जिसके चलते ह्रदय की बीमारी की संभावना कम हो जाती है। नियमित जीवन शैली और संतुलित आहार दिल की बीमारी से छुटकारा दिलाती है। दिल शरीर का प्रमुख अंग होता है। शरीर के हर हिस्से को रक्त पहुंचाना इसका कार्य है। काफी मात्रा में रक्त खुद को सक्रिय रहने के लिए चाहिए। इसीलिए ह्रदय की धमनियों को मजबूत और लचीला होना चाहिए। व्यायाम से इन धमनियों में रक्त का प्रवाह निरंतर बना रहता है। इस मौके पर डा. मधुशारदा, सुमन सिंह, देवेश गुप्ता, अजय चौरसिया, बलवंत सिंह, डा. रवि सिंह, राहुल मिश्र, राघवेंद्र, संजय यादव आदि मौजूद रहे।