{"_id":"5bafc799867a557fff731006","slug":"153824653419-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो यात्री जहरखुरानी का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो यात्री जहरखुरानी का शिकार
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की शाम दो यात्री जहरखुरान के शिकार हो गए। गिरोह के सदस्यों ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और सारा सामान लूट लिया। सूचना पर जीआरपी ने यात्रियों को राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया।
बिहार प्रांत के चौसा माधवपुरा निवासी पप्पू यादव (28) अपने पड़ोसी गांव मुरैना निवासी खुशी लाल (45) के साथ शुक्रवार की देर शाम स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। यात्रियों की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया। होश आने पर भुक्तभोगी ने बताया कि ट्रेन में जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था।