{"_id":"5bafc792867a557f02567fb7","slug":"153824652814-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कर्मियों ने मांगों के समर्थन में शुरू किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कर्मियों ने मांगों के समर्थन में शुरू किया धरना
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरईपार। सुजानगंज व करतोरा उपकेंद्र के पर संविदा पर तैनात कर्मचारियों ने मांगेें पूरी नहीं होने पर अधिशासी अभियंता कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने 29 सितंबर से कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया था।
मछलीशहर नगर के विद्युत उपकेंद्र पर अधिशासी अभियंता कार्यालय के सामने सुजानगंज व करतोरा के विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा विद्युत कर्मियों ने मांगे पूरी नहीं होने पर शनिवार से कार्य बहिष्कार कर दिया है। शनिवार को उक्त विद्युत उपकेंद्रों की तालाबंदी कर कर्मचारियों ने मछलीशहर में अधिशासी अभियंता कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। मुंगरा बादशाहपुर मंडल के सुजानगंज व करतोरा 33/11 केवीए विद्युत उपकेन्द पर तैनात संविदा विद्युत कर्मियों ने गुरुवार को अधिशासी अभियंता रामानंद मिश्र को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या से अवगत कराया था। विद्युत विभाग द्वारा पहचान पत्र जारी करने, ईपीएफ स्लिप, स्वास्थ्य कार्ड के साथ आरटीजीएस के माध्यम से वेतन भुगतान करने की मांग की थी। सौपें गए मांग पत्र में कर्मचारियों ने कहा था कि मांगें नहीं माने जाने पर 29 सितम्बर से कार्य बहिष्कार कर धरना पर बैठ जाएंगे। शनिवार को तय सीमा खत्म होते ही मांग नहीं माने जाने पर उक्त दोनों विद्युत उपकेंद्रों पर तालाबंदी कर दी। शनिवार की दोपहर में संविदा कर्मी विवेक पांडेय, विजय कुमार, राजेंद्र पटेल, विजय प्रकाश, धर्मेंद्र सिंह, अशोक मिश्र, प्रमोद, कमलेश शर्मा आदि कर्मचारियों ने मछलीशहर में अधिशासी अभियन्ता कार्यालय के सामने धरने पर प्रदर्शन करने के साथ ही धरने पर बैठ गए हैं।