{"_id":"5bad27d1867a557f24049297","slug":"15380745559-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंघई स्टेशन पर कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड का कार्य शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंघई स्टेशन पर कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड का कार्य शुरु
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज। जंघई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन बोर्डों के लगने से ट्रेन के कोच की जानकारी आसानी से हो सकेगी। ट्रेन में बैठने के दौरान यात्रियों को भागदौड़ नहीं करना होगा। इससे यात्री को पहले से ही ट्रेन के आने की और कोच की स्थिति की जानकारी मिल जाएगी। डिस्प्ले बोर्ड लगा रही कंपनी का दावा है कि यह काम अक्तूबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा।
वाराणसी-प्रतापगढ रेलवे रूट पर स्थित जंघई रेलवे स्टेशन एक बड़ा जंक्शन है। हालांकि यहां सुविधाओं का टोटा है, लेकिन रेलवे अब इसकी सुधि लेना शुरू कर दिया है। स्टेशन पर यात्रियों को भीड़भाड़ व ट्रेनों का कम समय के ठहराव होने के कारण ट्रेन पर कोचों की स्थिति की जानकारी नहीं होने पर यात्रियों को ट्रेन पकड़े के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। जिससे अब निजात मिलने जाएगी। इसके तहत रेलवे बोर्ड ने एडवांस हाईटेक कम्पनी द्वारा लगभग 40 लाख के बजट से स्टेशन के प्लेटफार्मों पर कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड लगवाने का काम शुरू करा दिया गया है। कंपनी द्वारा स्टेशन पर एक फाइव लाइन बोर्ड, तीन सिग्नल लाइन बोर्ड व प्लेट फार्म नंबर पर 25 कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड व प्लेट फार्म दो पर 18 कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड व स्टेशन पर चार इलेक्ट्रानिक घड़ी लगाने की तैयारी है। जिसमें प्लेटफार्म पर खोदकर केबल डालने का काम शुरू हो गया है। इन सुविधाओं से जंघई स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन के आवागमन की जानकारी व कोचों की स्थिति की पहले ही जानकारी हो जाएगी। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर धर्मेन्द्र झा ने बताया की कम्पनी ने काम शुरू कर दिया है। इन सभी कार्यों को 45 दिन के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।