{"_id":"5ba937a5867a557f24048fb6","slug":"15378164647-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक- बालिकाओं में भेदभाव नहीं करने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक- बालिकाओं में भेदभाव नहीं करने पर जोर
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर । भगवान प्रसाद सिंह पब्लिक बालिका जूनियर हाईस्कूल जमालपुर में सोमवार को जन विकास संस्थान द्वारा किशोरी मेले का आयोजन किया गया। इसमें बालक- बालिकाओं में भेदभाव नहीं करने पर जोर दिया गया। मेले का उद्घाटन प्रधानाध्यापक अभिषेक सिंह ने फीता काटकर किया।
उन्होंने कहा कि जन विकास संस्थान समाज में जागरूकता लाने और बालक व बालिकाओं में भेदभाव को समाप्त करने का कार्य कर रहा है। यह निश्चित रूप से काबिले तारीफ है। सभी को समान शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के शिक्षक गौरीशंकर यादव ने बच्चों को सक्रियता के साथ आगे आने व भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे परियोजना समन्वयक शिव शंकर चौरसिया ने परियोजना के उद्देश्य को बताया। कार्यक्रम में बच्चों ने शिक्षा व स्वास्थ्य पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया व चित्र भी बनाया। कार्यक्रम के पश्चात विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था के कार्यकर्ता संजय, अरविंद, राजेंद्र मिश्रा, विजय प्रताप सिंह, विनोद कन्नौजिया, सुरेश चंद्र यादव, पिंकी सिंह, प्रीति यादव, पूजा कनौजिया सहित आदि शिक्षक उपस्थित रहे।