{"_id":"5ba546e7867a557f685facb1","slug":"153755822715-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभात फेरी निकाल मनाया गया स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभात फेरी निकाल मनाया गया स्थापना दिवस
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर । श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा द्वारा शुक्रवार को शाखा का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान सबसे पहले प्रभातफेरी निकाली गई, जो शाखा कार्यालय से निकल कर कलेक्ट्रेट,लाइन बाजार, पालिटेक्निक चौराहा, ओलंदगंज, कोतवाली चौराहा, सब्जी मण्डी, सुतहट्टी होते हुए अटाला मस्जिद, राजकालेज, किला से सद्भावना सेतु, जेसीज चौराहा से वापस शाखा कार्यालय पहुंची। इसके बाद शाखा कार्यालय पर ध्वजपूजा, सफल योनिपाठ, आरती हुई।
11 बजे से जिला पंचायत सभागार में विचार गोष्ठी सुरेन्द्र बहादुर सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि श्री सर्वेश्वरी समूह पड़ाव आश्रम वाराणसी के डा. ब्रजभूषण सिंह व विशिष्ट अतिथि अरूण कुमार सिंह पूर्व प्राचार्य टीडी कालेज एवं विनय कुमार सिंह पूर्व प्रधानाचार्य रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ गिरीशचन्द्र सिंह ने मंगलाचरण से किया।
वक्ताओं ने श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना का उद्देश्य और संस्था द्वारा चलाए जा रहे कुष्ठ रोग उन्मूलन, नि:शुल्क उपचार एवं वृक्षारोपण, दहेज का विरोध आदि कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। गोष्ठी को मीनाक्षी, समरजीत सिंह, ब्रजभूषण सिंह एडवोकेट, सभानारायण चौबे, चन्द्रभान सिंह ने संबोधित किया। गोष्ठी में दिनेश प्रताप सिंह एडवोकेट, तेजबहादुर सिंह, अजीत सिंह, रामसिंह मौर्य, सतेन्द्र सिंह, संजय सिंह, राकेश सिंह, भानू सिंह, ओमप्रकाश सिंह, मदन सेठ, दरोगा सिंह व ओमप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
उधर तेजी बाजार स्थित श्री सर्वेश्वरी शक्ति पीठ पर विविध कार्यक्रम हुए। इस दौरान सर्वप्रथम ध्वज पूजा किया गया। जिसके बाद प्रभातफेरी निकाली गई। इस अवसर पर दिवाकर मिश्र, अच्छे लाल सिंह, नगरनाथ मिश्र, राकेश श्रीवास्तव, रमेश मिश्र, अजय पाण्डेय, जय श्रीवास्तव, दिनेश मिश्र, राजू मिश्र आदि मौजूद रहे। अंत में पीठ स्थल के व्यस्थापक दिवाकर मिश्र ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।