फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कार्यकर्ताओं के बल पर खड़ी होती है संगठन नींव

कार्यकर्ताओं के बल पर खड़ी होती है संगठन नींव

Sat, 22 Sep 2018 01:25 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के बल पर खड़ी होती है संगठन नींव
करंजरकला। राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि कार्यकर्ता के बल पर ही संगठन खड़ा होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे तो अच्छा संदेश मिलेगा। वह
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय डाल्हनपुर फरीदाबाद में भाजपा के मंडल कार्यकताओं की बैठक में राज्यमंत्री यादव ने कहा कि मंडल पदाअधिकारी अपने-अपने कार्यों का निर्वाह करें। जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में बताएं तो 2019 के चुनाव में फिर जीत का परचम लहराएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी को विजय मिलेगी। ं
विज्ञापन

विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैैं। मंडल में 93 बूध अध्यक्ष और प्रत्येक बूथ पर 22 सदस्यीय बूथ समितियां बनाई गई है। खेतासराय मंडल अध्यक्ष अजय सिंह (मंत्री प्रतिनिधि) ने करंजाकला में विकास कार्यों की रूपरेखा सबके सामने पेश की। इससे पहले राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश्चंद्र सिंह, सदर विधान सभा प्रभारी नीरज सिंह, मंडल प्रभारी कृष्ण कुमार जायसवाल, सदर विधान सभा विस्तारक सचिन पांडेय, जन संपर्क प्रभारी ब्रह्मेश शुक्ला, दैब्यय, जनार्दन अस्थाना, राजेश मौर्या, शुभम सिंह, अच्छे लाल मौर्या, राधेश्याम पाल, कपिल देव सिंह, राजकेशर पाल आदि मौजूद रहे। संचालन रविंद्र मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed