{"_id":"5ba54570867a557f0256770a","slug":"153755785210-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोर स्टेप डिलीवरी पर अड़े हैं कोटेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोर स्टेप डिलीवरी पर अड़े हैं कोटेदार
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरईपार । सुजानगंज - बरईपार सड़क पर एक किलोमीटर तक गिट्टियां बिछाकर छोड़ दिया गया है। जिससे हर समय बड़ी दुर्घटना होने का डर बना हुआ है। वहीं आए दिन गिरकर लोग चुटहिल हो रहे हैं। राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि सड़क का निर्माण करने के लिए दो माह पहले गिट्टी विछाई गई थी। इसके बाद उसी तरह छोड़ दिया गया है। लोगों ने जल्द से जल्द रोड का निर्माण करने की मांग की है।
महराजगंज। कोटेदार संघ के अध्यक्ष अमिताभ सिंह के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर खाद्य गोदाम पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया गया। कोटेदारों का कहना है होम डिलवरी, घटतौली और कंप्यूटर कांटो से तौल की मांग नहीं माने पर जाने पर खाद्यान का उठान नहीं किया जाएगा।
कोटेदारो ने अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन अनिश्चित काल तक करने का निर्णय लिया है। कोटेदार संघ के अध्यक्ष अमिताभ सिंह का कहना है कि होम डिलवरी के साथ घटतौली से निजात के लिए कंप्यूटर कांटे से खाद्यान की तौल की जाए। दो सौ रुपया प्रति कुंतल कमीशन की मांग किया है। अन्य प्रांतों में प्रति कुंतल कमीशन दिया जा रहा है। अपनी मांग के समर्थन में इस माह का खाद्यान कोटेदारों द्वारा नहीं उठान किया जाएगा। इस अवसर पर महातिम सिंह, अरुण सिंह, राजेन्द्र प्रसाद सरोज, दयानाथ यादव, सुनील कुमार, शिवशंकर सिंह, राजेश सिंह, कैलाश नाथ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर । गरीबों को सस्ते दर पर मिलने वाले राशन का उठान कोटेदार द्वारा तब तक नहीं किया जाएगा। जबतक राशन उनकी दुकान पर विभाग नहीं पहुंचाएगा। इसके लिए निकासी के पहले दिन शुक्रवार को एक भी कोटेदार खाद्यान्न लेने के लिए गोदाम पर नहीं पहुंचे। वे डोर टू डोर खाद्यान्न पहुंचाने पर अड़े रहे।
प्रत्येक माह के 21 से 30 तारीख के बीच कोटेदार गोदाम से गरीबों को सस्ते दर पर मिलने वाले वाले खाद्यान्न का उठान करते हैं। लेकिन इस बार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कोटेदार अपनी पांच सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। जिसके चलते पहले दिन गोदाम पर सन्नाटा पसरा रहा। एक भी कोटेदार खाद्यान्न लेने नहीं पहुंचा। इस बाबत प्रदेश अध्यक्ष कोटेदार संघ राजेश तिवारी ने कहा कि अब कोटेदार आश्वासन पर काम नहीं करेंगे। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी। कोटेदार पूरे प्रदेश में खाद्यान्न का उठान नहीं करेंगे। उधर विपणन निरीक्षक ज्ञानी गौतम सिंह ने कहा कि दिनभर कोटेदारों का इंतजार करता रहा। लेकिन खाद्यान्न का उठान करने कोई कोटेदार नहीं आया ।
मुंगराबादशाहपुर । नगरपालिका प्रशासन द्वारा शुक्रवार को नगर में कई दूकानों पर छापेमारी की। इस दौरान पालिथीन का इस्तेमाल करने वाले आफताब आलम, महेन्द्र प्रताप पटेल, असलम, शशीकान्त से कुल चार हजार की धनराशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई। जांच करने वालों में अधीक्षक कमलेश कुमार, अवर अभियन्ता शिवानन्द वास्को,बृजकिशोर यादव,वरिषठ लिपिक ओमकार नाथ मिश्र,रामानुज शुक्ला आदि कर्मचारी शामिल रहे।