{"_id":"5ba54509867a557f67734908","slug":"153755775010-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री व डीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री व डीएम से की शिकायत
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बक्शा। बक्शा के सरायहरखू ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान एवं सामाजिक कार्यकर्ता अमरनाथ साथी ने शारदा सहायक खंड 36 नहर में पानी छोड़ने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र शुक्रवार को जिलाधिकारी को सौंपा।
पत्र में साथी ने कहा है कि शारदा सहायक खंड 36 नहर में छह महीने से पानी नहीं छोड़ा गया है। बारिश अच्छी होने से किसानों ने धान की रोपाई तो कर ली, लेकिन अब बारिश भी नहीं होने से धान की फसल सूखने के कगार पर पहुंच रही है। अगर शीघ्र नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो मल्हनी और बदलापुर विधानसभा क्षेत्र रसिकापुर, लोडिय़ांव, सरायविभार, मैंदीपुर, मितावा, चौखड़ा, बरचौली, भुतहा, चितौड़ी, सरौली, औंका, हैदरपुर, मखदूमपुर, सरायहरखू, तरसड़ा, टिकरी, महिमापुर, नेवादा, बेलापार, उटरू कला, चुरावनपुर, लखनीपुर, बक्शा, भटपुरवा, धौकलगंज आदि करीब 30 गांवों में एक हजार हेक्टेयर में रोपे गए धान की फसल बरबाद हो जाएगी। नहर के किनारे के तमाम किसान ऐसे हैं जिनके पास सिंचाई का दूसरा कोई साधन नहीं है।