फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   100मीटर दौड़ में मुस्कान रही प्रथम

100मीटर दौड़ में मुस्कान रही प्रथम

Wed, 12 Sep 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
100मीटर दौड़ में मुस्कान रही प्रथम

विज्ञापन
केराकत। स्थानीय पब्लिक इंटर कॉलेज के मैदान पर मंगलवार को एक दिवसीय तहसील स्तरीय खेलकूद एथलीट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो, गोला फेंक आदि खेलों का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के प्रबंधक शमशेर बहादुर सिंह ने किया।

100 मीटर की सीनियर वर्ग में पब्लिक इंटर कॉलेज के सुशील यादव विजेता व प्रद्युमभन यादव उपविजेता रहे। 100 मीटर की बालिका वर्ग में पब्लिक इंटर कॉलेज की मुस्कान सरोज ने प्रथम व जनता इंटर कॉलेज रतनूपुर की किरन पाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 1500 मीटर की दौड़ में पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रदुम्न यादव ने प्रथम, सत्येन्द्र बहादुर इंटर कालेज के आशीष चौहान ने द्वितीय व पब्लिक इंटर कालेज के संदीप कुमार तीसरे स्थान पर रहे। वहीं पांच किलोमीटर की दौड़ में पब्लिक इंटर कालेज के शिवम यादव प्रथम व राष्ट्रीय इंटर कालेज के रतन निषाद द्वितीय व कमला नागर तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में पब्लिक इंटर कालेज की साक्षी यादव ने प्रथम, उमा नाथ सिंह इंटर कालेज की अनुराधा निषाद ने द्वितीय व राष्ट्रीय इंटर कालेज की काजल तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक में पब्लिक इंटर कालेज की साक्षी यादव प्रथम व उमा नाथ सिंह इंटर कालेज की अनुराधा निषाद दूसरे स्थान पर रही। वहीं लड़कों में शिवकुमार यादव प्रथम रहे। ऊंची कूद में पब्लिक इंटर कालेज के ही शंकर यादव व मोहित यादव क्रमश: प्रथम व द्वितीय और सीनियर वर्ग में पब्लिक इंटर कालेज के ही धीरज यादव ने प्रथम व खरगसेनपुर इंटर कालेज के राकेश यादव द्वितीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में पब्लिक इंटर कॉलेज के ही मोहित यादव, प्रदुम्न यादव व राहुल यादव क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। खेल शिक्षक मनोज कुमार सिंह, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, अतहर अंसारी व अरविंद यादव ने खेल को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का संचालन शिक्षक रमाशंकर विश्वकर्मा ने किया। अंत में प्रधानाचार्य डॉ. आरडी सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जनता इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रजनी द्विवेदी, कोतवाल शशिभूषण राय, उदयभान सिंह, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, सत्य नारायण विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed