{"_id":"5b98081f867a557ed20b16f9","slug":"15366901919-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबुलेंस,सफाई व बिजली की व्यवस्था कराने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबुलेंस,सफाई व बिजली की व्यवस्था कराने का निर्देश
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। इस वर्ष माहे मोहर्रम 12 सितंबर से एवं गणेश पूजा 13 सितम्बर से प्रारम्भ हो रहा है। जिस पर शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिए जिला शांति समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी आरपी मिश्र की अध्यक्षता में हुई। जिसमें एबुलेंस,, साफ-सफाई एवं विद्युत आपूर्ति पर गहन चर्चा हुई।साथ ही लोगों से शांतिपूर्व व आपसी भाईचारगी के साथ पर्व मनाने की अपील की गई।
डा. कमर अब्बास ने मोहर्रम के दौरान रात में 10 दिन विद्युत आपूर्ति के लिए कहा। जिस पर एक्सईएन विद्युत एससी सोनोदिया ने कहा कि जिले में पहल से ही 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। डाक्टर शकील अहमद ने खराब स्ट्रीट लाइट को सही करने एवं गली की सड़कों पर जगह-जगह बने ब्रेकर हटाये जाने की मांग की।व्यापार मण्डल के अध्यक्ष इन्द्रभान सिंह (इन्दु) ने जिला प्रशासन को आश्वस्त कराते हुए कहा कि जौनपुर जिला शान्ति प्रिय जिला है आगामी त्यौहार शान्ति पूर्वक एवं भाईचारे के साथ मनाये जाएंगे। इस दौरान रविन्द्र सिंह, मोतीलाल यादव, अरशद कुरैशी, साजिद हमीद ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव दिया। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल पाण्डेय ने कहा कि सभी पूजा समितियां सुनिश्चित करें कि विसर्जन एवं जुलूस में चल रहे लोग शराब का सेवन न किये हो। संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व आरपी मिश्र ने हमाम दरवाजे पर लगे मोबाईल ट्रासंफार्मर को हटवाने एवं समितियों को सीसीटीवी लगवाने का निर्देश देते हुए जिला प्रशासन की तरफ से पूरा सहयोग देने का भरोसा जताया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र नाथ मिश्र, उपजिलाधिकारी बदलापुर रमापति बिन्द, सदर मंगलेश दुबे, शाहगंज, मछलीशहर जेएन सचान, शाहगंज राजेश वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय, सीओ सदर विनय द्विवेदी, बदलापुर सौम्या, मड़ियाहू रामभवुन यादव परवेज हसन, मनोज, नीवन सिंह, हाजी मोहम्मद तौफीक आदि उपस्थित रहे।