फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर शिक्षकों को किया सम्मानित

प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर शिक्षकों को किया सम्मानित

Tue, 11 Sep 2018 01:13 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर शिक्षकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
जौनपुर। लायन व लायनेस क्लब जौनपुर गोमती की ओर से रविवार देर शाम 29 वें शिक्षक सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर गुरु-शिष्य परंपरा पर प्रकाश डाला गया। कहा गया कि समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम होती है।
देश के दूसरे राष्ट्रपति रहे डा. सर्वपल्ली राधाकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। श्वेता जायसवाल ने ध्वज वंदना का पाठ एवं नन्हीं बच्ची सिधिका साहू ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

संजीव गुप्ता की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में लायन दीपक चिटकारिया ने पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्ण के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। टीडीपीजी कालेज के प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह ने कहा की गुरु- शिष्य परंपरा अनादि काल से चली आ रही है। मुख्य अतिथि नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि व्यक्ति की सफलता के पीछे गुरु का विशेष योगदान होता है। बच्चा जब प्रथम बार अपने परिवार से दुर होता है तो गुरु की शरण में जाता है। वहीं से उसका भविष्य तय हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लायन प्रतिमा गुप्ता ने डा. रेखा मिश्रा का, लायन गुप्ता ने दिनेश कुमार साहू का, डा. सरला ने किरन श्रीवास्तव का, सैय्यद हसनैन कमर दीपू ने डा. राजेंद्र कुमार यादव का एवं अरुणा गुप्ता ने योग शिक्षक अमरनाथ का जीवन परिचय प्रस्तुत किया। इसके साथ ही सभी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब की ओर से सामजिक योगदान के लिए भाजपा के नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता आशु, गीताजंली के अध्यक्ष शशी श्रीवास्तव एवं जय हिंद गुप्ता को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। क्लब के सचिव दिनेश श्रीवास्तव, जोन चेयरपर्सन संतोष साहू एवं कोषाध्यक्ष नीरज शाह, लायनेस अध्यक्ष प्रतिमा साहू व सचिव सुनीता पाठक ने सयुंक्त रूप से सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। सभा का संचालन लायन गौरव श्रीवास्तव ने किया। संयोजक धीरज साहू ने सबका आभार जताया। रीजन चेयरपर्सन मनीष गुप्ता ने अतिथियों व शिक्षकों का स्वागत व अभिनंदन किया। सभा में ड़ा. जीसी सिंह, वीरेंद्र सिंह, अनिल अग्रहरि, संजय साहू, ज्ञान सिंह,जागेश्वर केसरवनी, ,रीता केसरवानी, खुशबू साहू, शालनी साहू, शकुंतला बैन्कर, ज्योति शाह, संजय सेठ , सुशील सिंह,ब्रह्म महेश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed