फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आक्रोशित ट्रक चालकों ने रैक प्वाइंट पर किया प्रदर्शन

आक्रोशित ट्रक चालकों ने रैक प्वाइंट पर किया प्रदर्शन

Sat, 08 Sep 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
आक्रोशित ट्रक चालकों ने रैक प्वाइंट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
शाहगंज। ट्रक संचालन यूनियन ने शुक्रवार की सुबह माल गोदाम पर अपनी गाड़ियां खड़ी कर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। वे जबरन ओवर लोडिंग कराए जाने पर रोष जताया।इस दौरान ट्रक चालकों ने ठेकेदार पर जबरन ओवर लोडिंग कराने का आरोप लगाया। साथ ही गोदाम पर पड़ी यूरिया की लोडिंग करने से मना कर दिया।

शाहगंज माल गोदाम पर यूरिया को उठाने के लिए पहुंचे सैकड़ों की संख्या में ट्रक चालकों ने ठेकेदार से भाड़ा बढोत्तरी करने एवं ओवर लोडिंग न करने की बात कही। जिसको लेकर ट्रक यूनियन के लोगों व ठेकेदार के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर चालकों ने यूरिया की लोडिंग से इंकार करते हुए नारेबाजी शुरु कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही माल गोदाम इंचार्ज व स्टेशन अधीक्षक आदि अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने वाहन स्वामियों व चालकों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग अपनी बात पर अड़े रहे। काफी समय के बाद ठेकेदार ने 25 प्रतिशत भाड़ा बढ़ाने एवं ओवर लोडिंग न कराने का आश्वासन दिया। जिस पर चालकों ने यूरिया की उठान शुरु की। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ट्रक यूनियन व ठेकेदार के बीच माल भाड़ा को लेकर गतिरोध था। जिसका पटाक्षेप करा दिया गया है। प्रदर्शन करने वालों में राजेश कुमार, कन्हैयालाल, भोदू यादव, योगेन्द्र बिहारी, ओमप्रकाश यादव, रतन सिंह, फौजदार यादव, राम मिलन यादव, रामनाथ यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed