फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   परिचय एवं जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों को दी जानकारी

परिचय एवं जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों को दी जानकारी

Sat, 08 Sep 2018 01:13 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
परिचय एवं जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों को दी जानकारी

विज्ञापन
जौनपुर। तिलकधारी पीजी कालेज के बलरामपुर सभागार में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की कक्षाओं में पंजीकृत सभी छात्र एवं छात्राओं को शिक्षण संबंधित जानकारी दी गई। आईक्यूएसी की ओर से जागरूकता कार्यक्रम 06 से 11 सितंबर तक चलाया जाएगा। शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ. अरूण कुमार सिंह ने कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न जानकारी जैसे स्वच्छता अभियान, व्यक्तित्व निर्माण तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा प्रेषित छात्र संस्तुति सर्वेक्षण से जुड़े प्रश्नों से छात्रों को अवगत कराया। इस मौके पर आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की विभिन्न उपसमितियों के संयोजक राजीव प्रकाश सिंह, डॉ. श्रीमती सरोज सिंह, डॉ. वंदना दूबे, डॉ. आरएन ओझा, डॉ. शिखा श्रीवास्तव, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. सुदेश कुमार सिंह, डॉ. हरिवक्श यादव आदि उपस्थित रहे।


बिना ड्रेस के छात्रों को निकाला बाहर
जौनपुर। टीडी कालेज में शुक्रवार को प्राचार्य और प्राक्टोरियल बोर्ड के देखरेख में छात्रों के ड्रेस की चेकिंग की गई। जिसमें बिना ड्रेस के कालेज पहुंचे छात्रों को कालेज गेट से ही वापस कर दिया गया। प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि छात्रों को हिदायत दी गई है कि वह बिना ड्रेस में विद्यालय न पहुंचे। इसके बावजूद तमाम छात्र बिना ड्रेस के विद्यालय में आ रहे हैं। प्राक्टोरियल बोर्ड ने इस दौरान बाहरी छात्रों की पहचान कर उनको कैंपस से बाहर निकाला और उन्हें कालेज कैंपस में न आने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed