फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गांव से होकर गुजरता है विकास का रास्ता

गांव से होकर गुजरता है विकास का रास्ता

Tue, 04 Sep 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
गांव से होकर गुजरता है विकास का रास्ता
सिकरारा। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि हमारे देश के किसान खुश रहेंगे तभी देश में खुशहाली आएगी। देश के विकास का रास्ता गांवों से होकर ही गुजरता है।
विज्ञापन

रविवार को पाण्डेयपुर गांव में स्वर्गीय सभापति राजकिशोर पाण्डेय की स्मृति मेंआयोजित किसान गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। इस कृषि प्रधान देश की 70 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है। लोग गांव में रहे या शहर में सभी के जीने का आधार भोजन किसान ही पैदा करता है। आज भारत अन्न के मामले में आत्म निर्भर है। हमारा देश आयात की जगह निर्यात कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था कि कड़ी मेहनत के बावजूद भी उत्पादन कम होता था। लेकिन आज परिस्थितियां बदली है। छोटा किसान हो या बड़ा किसान सबके पास खाने भर का अनाज है। किसानी के साथ- साथ लोग पौधरोपण भी करे और पशुपालन कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करे। पिता की पुण्यतिथि पर किसान गोष्ठी का आयोजन कर उनके पुत्रों ने न सिर्फ एक मिशाल पेश किया बल्कि अन्य के लिए प्रेरणा भी बन गए।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य विद्या सागर सोनकर ने कहा कि देश के किसानों को उनके उपज की लागत का डेढ़ गुना मूल्य उनको अवश्य मिले। इसी को ध्यान में रखकर सरकार ने फसलों का समर्थन मूल्य निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व कबीना मंत्री व मल्हनी के विधायक पारसनाथ यादव ने कहा कि देश की तरक्की का रास्ता खेत व खलिहानों से होकर गुजरता है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि इस कृषि प्रधान देश के किसान निरीह व मजबूर बनकर रह गए हैं। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने कहा कि पिता की पुण्यतिथि पर उनके बच्चों द्वारा किसानों को सम्मानित करने के साथ पौधा वितरित करके बहुत ही पुनीत कार्य किया है। बदलापुर के विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि देश व प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई तब से सबसे अधिक किसान लाभान्वित हुए। अतिथियों ने स्व. सभापति राजकिशोर पाण्डेय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आयोजक मुकेश सभापति पाण्डेय व संजय सभापति पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत किया। पांच सौ किसानों को पौधा व यथार्थ गीता वितरित किया गया। वक्ताओं में अजोशी महाबीर धाम के सेवक गोरखनाथ मिश्र, राकेश सिंह, राजेन्द्र मिश्र, प्रमुख सन्दीप सिंह, संजय उपाध्याय, बी.डी. तिवारी, सुरेंद्र राय, शिव आसरे पाण्डेय, अजय मिश्र, घनश्याम उपाध्याय, योगेश पाण्डेय, रोहित पाण्डेय, प्रभाकर पाण्डेय, सुनील सिंह, जगदीश मिश्र आदि मौजूद थे। संचालन राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित अवकाश प्राप्त शिक्षक लल्लन उपाध्याय ने किया।

बक्शा। नौपेड़वा बाजार स्थित राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल पर सोमवार को बक्शा भाजपा मंडल के कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि काशी एवं गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेश्वर ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की मजबूती हेतु सक्रिय रहे। संगठन को मजबूत किए बिना पार्टी में मजबूती नहीं आ सकती। नागेश्वर ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है उन्हें उपेक्षित कर हम सफल नहीं हो सकते। बैठक में बंगाल से आए पॉच विस्तारकों की टीम ने बक्शा मंडल के पदाधिकारियों के कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान बक्शा मंडल अध्यक्ष के कार्यो की सराहना करते हुए मंडल को आदर्श मंडल घोषित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अरुण कुमार उपाध्याय एवं संचालन भूपेश सिंह ने किया। इस मौके पर राजमणि सिंह, जिला महामंत्री डॉ.अजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, सचिन पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी अभय राय, सूर्य प्रकाश चौबे, डॉ.सुरेश पाल, शैलेन्द्र ,अवनीश दूबे, अशोक जायसवाल, बनारसी निषाद,विपिन पाण्डेय, आदि लोग मौजूद रहे।


मछलीशहर। भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता जुट जाएं। गांवों के हर बूथों परअपनी टीम को मजबूती प्रदान करने की तैयारी में जुट जाएं। विधानसभा के हर बूथों पर मतदाताओं के सत्यापन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कहा कि अपने बूथों पर 18 वर्ष पूरे कर चुके युवकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराए। उन्हें 2019 के चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने बूथ पर जीत दिलाने की चिंता करें। लोगों को भारत सरकार की उपलब्धियों को बताएं। इस दौरान राजन सिंह, अभिषेक सिंह, महानन्द सिंह, सुनील मौर्या, हैप्पी सिंह, कमलेश जायसवाल, अतीश जायसवाल, कल्लू अग्रहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed