फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लगातार बारिश से बढ़ा गोमती का जलस्तर

लगातार बारिश से बढ़ा गोमती का जलस्तर

Mon, 03 Sep 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
लगातार बारिश से बढ़ा गोमती का जलस्तर
जौनपुर। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से गोमती नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। शाही पुल से सिर्फ 10 फुट नीचे पानी बह रहा है। पानी में हर रोज बढ़ोत्तरी हो रही है। अगर स्थिति यही रही तो खतरे की घंटी भी बज सकती है। कारण सभी घाट पानी से डूब गए हैं। उधर सई नदी में उफान है। कटान शुरू हो गई है। सैकड़ों एकड़ किसानों की फसल जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन

गोमती नदी में बदलापुर इलाके से लेकर जौनपुर होते जलालपुर तक पानी लगातार बढ़ रहा है। शहर के गोपी घाट, विसर्जन घाट, हनुमान घाट, गोकुल घाट, गूूलर घाट, बलुआ घाट, बजरंग घाट, राम घाट पानी से डूब गए हैं। स्वच्छ गोमती अभियान द्वारा जहां गोपी घाट पर गोमती आरती शुरू की गई थी। उस घाट पर भी पानी लग गया है। शाही से आठ से दस फुट नीचे पानी बह रहा है। पानी का दबाव तो ऐतिहासिक शाही पुल भी खतरे के दायरे में आ सकता है। पानी का उफान देखकर शहर और आसपास के गांवों के लोगों की धड़कने तेज हो गई है। उधर सई नदी की धारा भी उफान पर है। तेजी से कटान हो रहा है। प्रतापगढ़ जनपद से नदी में अधिक पानी आने पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। जिसका असर गोमती नदी पर भी पड़ रहा है। सैकड़ों एकड़ किसानों की फसलें पानी में डूब गई है। केराकत इलाके में सरोज बड़ेवर में टाई नाले पर बना रपटा पुल पानी के दबाव की वजह से टूट गया है। जो भी हो जिले की सभी नदियों में पानी का दबाव बढ़ रहा है। गोमती नदी का बढ़ता जलस्तर देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। उधर प्रशासन भी बाढ़ की संभावना को लेकर अपनी तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed