फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जनपद की पहचान बनती जा रही है गोमती आरती- गौतम

जनपद की पहचान बनती जा रही है गोमती आरती- गौतम

Sun, 02 Sep 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
जनपद की पहचान बनती जा रही है गोमती आरती- गौतम

विज्ञापन
जौनपुर। स्वच्छ गोमती अभियान द्वारा संस्था के मुख्य संरक्षक प्रोफेसर विजयनाथ मिश्र के मार्गदर्शन व नेतृत्व में शहर के बीच ऐतिहासिक शाही पुल के समीप स्थित गोपी घाट पर काशी के गंगा आरती की तजऱ् पर प्रतिदिन शाम को सात बजे से होने वाली गोमती आरती अब धीरे- धीरे जौनपुर जनपद के पर्यटन व आध्यात्मक का केंद्र बनती जा रही है। उक्त बातें अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने शनिवार को कही।

उन्होंने कहा कि 17 अगस्त से प्रारम्भ हुए इस कार्यक्रम में दिनों दिन आमजनमानस की सहभागिता व उपस्थिति बढ़ती जा रही है। शाम 6 बजे से ही घाट पर भक्तों का आना शुरू हो जाता है। समाज के सभी वर्गों ने इस कार्यक्रम में अपनी खास रुचि दिखाई है। शाम होते ही घण्टा, घडिय़ाल, शंख व डमरू की ध्वनि बरबस ही आम व्यक्ति को इस कार्यक्रम तक खींच लाती है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जौनपुर के आम जनमानस को माँ गोमती के पवित्र तट पर आमंत्रित कर गोमती नदी के बढ़ते प्रदूषण, गन्दे नाले, नदी के किनारे खुले में शौच व गोमती नदी के संरक्षण के प्रति जागरूक करना व जौनपुर के पर्यटन व सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम को सम्पादित कराए जाने में स्थानीय घाट समिति के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। ताकि राष्ट्रीय पटल पर जौनपुर अपनी प्राणात्मा माँ गोमती के माध्यम से अपनी एक अलग पहचान बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed