{"_id":"5b86e85d42c79246344b344c","slug":"15355679541976-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में 76 बेरोजगारों को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेले में 76 बेरोजगारों को मिली नौकरी
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर । जिला सेवायोजन कार्यालय रासमंडल में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 565 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया। जिसमें 76 बेरोजगारों का चयन विभिन्न कंपनियों में किया गया।
जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में कुल 565 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया। जिसमें से 76 बेरोजगारों का चयन विभिन्न कंपनियों में किया गया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में बैकमेट इंडिया लिमिटेड के एचआर अवनीश, ग्रीन फील्ड एचआर सर्विस के अश्वनी कुमार, एस पेमेंट सलुशन के एचआर शिवम शर्मा के द्वारा शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, तथा आईटीआई के द्वारा साक्षात्कार के बाद 76 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मुख्य अतिथि एके राय सीनियर मैनेजर पीएनबी बैंक ने रोजगार मेले में सम्मिलित अभ्यर्थियों को यह बताया कि बैंकों के भी क्षेत्र में रोजगार के ढ़ेरों अवसरों को प्राप्त करें। बैंक ऑंफ बड़ौदा के सीनियर मैनेजर केके सिंह ने अपना व्यवसाय से संबंधित बैंको के द्वारा दिये जाने वाले सहायता के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर रोजगार मेला प्रभारी शिवकुमार यादव, पीके सिंह, रामसिंह मौर्य, जीतलाल मौर्य, आरपी पाण्डेय, हसन फात्मा, सुशील राय आरती रानी, आनन्द भूषण त्रिपाठी, अजय, जीशान अली मौजूद रहे।