{"_id":"5b79ad2142c79246300f56fe","slug":"153470082319-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री ने सुनी जनता की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री ने सुनी जनता की समस्या
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अपने कैंप कार्यालय पर लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान शिक्षामित्रों ने उनसे मिलकर विकल्प आधारित मूल विद्यालय पर तैनाती के संबंध में शासनादेश का पालन कराए जाने के संबंध में बातचीत किया।
शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि बीएसए द्वारा शासनादेश की पूरी तरह से अवहेलना की जा रही है। एक तरफ से मूल विद्यालय पर शिक्षामित्रों को मौखिक आदेश के द्वारा भेजा जा रहा है जिससे शिक्षामित्र असंतुष्ट हैं। 18 अगस्त को शिक्षामित्रों ने बीएसए से मुलाकात की लेकिन वह अपने आदेश पर अडिग हैं। मंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि शासनादेश का अनुपालन कराया जाएगा। इसके अलावा खुटहन थाना क्षेत्र से आए लोगों ने जमीन संबंधी विवाद से अवगत कराया। बक्शा थाने के ताहिरपुर गांव से आए लोगों ने आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर शिकायत किया। इस मौके पर उनके प्रतिनिधि अजय सिंह, कार्यालय प्रभारी ब्रह्मेश शुक्ल, पूर्व विधायक बांकेलाल सोनकर, राजेश मौर्य, ओम प्रकाश सिंह, डा. रामसूरत बिंद, हरिश्याम वर्मा, अजय यादव, जीतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।