फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   विद्युत तार की चपेट में आने से सफाई कर्मी की मौत, दो घायल

विद्युत तार की चपेट में आने से सफाई कर्मी की मौत, दो घायल

Mon, 20 Aug 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
विद्युत तार की चपेट में आने से सफाई कर्मी की मौत, दो घायल
जौनपुर। विद्युत पोल पर लगे क्रास आर्म्स टूट जाने से आधा नगर शनिवार की पूरी रात अंधेरे में रहा। शनिवार की रात साढ़े नौ बजे गई बिजली रविवार की दोपहर 12 बजे आई तब जाकर लोगों को राहत मिली। लोग राहत के लिए सड़क पर टहलते रहे।
विज्ञापन

नगर में शनिवार की रात साढ़े नौ बजे बिजली चली गई। कुछ देर बाद आई लेकिन ट्रिपिंग के चलते कई बार कटती रही। रात साढ़े दस बजे पूरी तरह कट गई। कर्मचारियों ने फाल्ट ढूंढा तो सिंहीपुर नाले के पास पोल पर लगा क्रास आर्म्स टूट गया था। इसकी वजह से पूरी रात बिजली नहीं आई। रविवार की सुबह नागरिक नई गंज सब स्टेशन पहुंच गए तब लोगों को वास्तविक स्थिति की जानकारी हुई कि नईगंज, बदलापुर पड़ाव, मछलीशहर पड़ाव, रूहट्टा, तारापुर कालोनी, ओलंदगंज, जहांगीराबाद, परमानतपुर कालोनी, उमरपुर, अहमद खां मंडी, कलीचाबाद, आशियाना कालोनी, बंसतपुर, मल्हनी, लखौवा, उमरपुर, सहकारी कालोनी, पालिटेक्निक चौराहा, सिटी स्टेशन आदि इलाकों में अंधेरा छाया रहा। ओलन्दगंज के लोग तो पुलिस चौकी में पहुंच गए। रविवार की सुबह पानी के लिए लोग इधर-उधर भटकते रहे। सुलभ शौचालयों पर लोगों की भीड़ लगी रही। आपूर्ति बाधित होने से लोग पानी तक के लिए तरस गए।
विज्ञापन



मड़ियाहूं। बिजली विभाग की उदासीनता के चलते कजियाना मोहल्ले में पिछले दो माह पूर्व आए आंधी तूफान से सगीर अहमद व मोहर्रम अली के घर के सामने लगा पोल टेढ़ा होकर दो मकानों से सट गया था। सगीर अहमद ने बिजली विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई बावजूद इसे ठीक नहीं कराया जा सका है। कभी बड़ा हादसा इसकी वजह से हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बदलापुर / घनश्यामपुर । कस्बे के सरोखनपुर गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र का इनकमिंग फीडर शनिवार की आधी रात जल गया। इसके चलते पूरे कस्बे की आपूर्ति ठप हो गई। जेई रामा सिंह व एसडीओ संजय यादव अपना मोबाइल बंद कर गायब हो गए। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर रविवार डेढ़ बजे दिन में फीडर की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की।



सिंहीपुर केबिल में शनिवार की देर रात क्रास आर्म्स टूटने की वजह से फाल्ट आ गया था। इससे बिजली व्यवस्था बाधित हो गई थी। इसे रविवार 12 बजे ठीक करा लिया गया।
एससी सोनिदिया
अधिशासी अभियंता विद्युत खंड तीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed