{"_id":"5b7865be42c79246311019b7","slug":"15346170132-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद भी नहीं जोड़ा गया टूटकर गिरा बिजली का तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बाद भी नहीं जोड़ा गया टूटकर गिरा बिजली का तार
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेवढ़िया। क्षेत्र के नेवढ़िया पावर हाउस पर तैनात कर्मचारियों की उदासीनता के कारण तीन दिनों से ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड रहा है। ग्रामीणों के शिकायत के बावजूद तीन दिन बाद भी कोई कर्मचारी गिरे हुए तार को जोड़ने नहीं पहुंचा। बीते गुरुवार को तार के टूटकर गिरने से एक भैंस की मौत हो गई थी। उसके बाद भी विभागीय कर्मचारी उदासीन बने हुए हैं।
नेवढ़िया गांव में बीते गुरुवार को हाई वोल्टेज बिजली का तार गिरने से एक भैंस की मौत हो गई थी। तार गिरने की सूचना ग्रामीणों द्वारा स्थानीय पावर हाउस पर दी गई। सूचना के बाद उक्त गाव की बिजली सप्लाई तो बंद कर दी गई लेकिन तीन दिन बीत बाद भी कर्मचारी उसे जोड़ने अभी तक नहीं पहुंचा। इससे तीन दिनों से नेवढ़िया गांव के लोग इस भीषण गर्मी में अंधेरे में जिंदगी जीने को विवश हैं। तीर्थराज दुबे, त्रिवेणी, लल्लन, अर्जुन पाल आदि कहना है कि तार को जोड़ने के लिए कई बार बिजली विभाग का चक्कर भी लगाया गया लेकिन विभाग के कर्मचारियों द्वारा हम लोगों की एक न सुनी गई। एसएचओ ईश्वरनाथ पटेल ने बताया कि आज हड़ताल होने की वजह कर्मचारी नहीं है। शाम तक तार जोड़ दिया जाएगा।