फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   21 को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

21 को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

Sun, 19 Aug 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
21 को निकाली जाएगी शोभा यात्रा
जौनपुर। श्री मेंहदीपुर बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में 21 अगस्त को शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा शाम पांच बजे नव दुर्गा शिव मंदिर नखास से प्रारंभ होकर ओलंदगंज, चहारसू, सब्जीमंडी, शिया कालेज, किला रोड, सद्भावना होते हुए मां चौरा माता मंदिर ओलंदगंज के प्रांगण में पहुंचेगी। समिति के संस्थापक संदीप मोदनवाल ने बताया कि शोभा यात्रा में हाथी, घोड़ा, बाजा, ध्वनि विस्तारक यंत्र, पालकी, रथ सहित आकर्षक झांकियां भी रहेगी। शोभा यात्रा सकुशल संपन्न हो सके। इसके लिए सुरक्षा, सफाई व यातायात सहित अन्य सुविधाओं के लिए शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र देकर व्यवस्था की मांग की गई है। महासचिव रूपेश वर्मा ने लोगों से इस पर्व को आपसी भाई चारे से मानने, शोभा यात्रा में स्वागत द्वार एवं नि:शुल्क कैंप के माध्यम से सहयोग प्रदान करने की अपील की। पत्रक देने वालों में अनित प्रकाश वर्मा, सुशील वर्मा एडवोकेट, दीपक, मुकेश श्रीवास्तव, सरदार बिट्टू सिंह, अखिलेश सोनी, दीपक वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


मडियाहूं। कोतवाली परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक उप जिलाधिकारी मोती लाल यादव ने मुख्य बिजली, पानी व सफाई के इंतजाम नगर पंचायत की तरफ से करने को कहा। सभी मुस्लिम मोहल्लों में कुर्बानी के मलबों को रखने के लिए कूड़ेदान रखे जाएं। उनके भर जाने के बाद तत्काल सफाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी राम भवन यादव ने कोतवाल को निर्देश दिया कि जितने विवादित पशु मालिक हैं। उन्हें नोटिस जारी करें कि वह अपने पशुओं को बाडे में बंद रखें। बुधवार को बकरीद की नमाज से दो घंटा पहले दो घंटा बाद तक वाहनों का रूट डायवर्जन रहेगा। बैठक में कमाल फारूकी ,परमजीत सिंह ,गौरी सोनकर ,अत्ताउल्लाह खान ,फिरोज अंसारी, राजेश पांडे ,रहमत खान ,अनिल निगम आदि मौजूद रहे। महराजगंज थाने में एसओ निसात जमा खान की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान हरिप्रसाद पांडेय बरहपुर, जनार्दन भटपुरा, संजय मौर्या, लोहरियाव, खुशीर लमहन, काजू प्रधान राजबाजर, शहजाद, कमील, मो. इक़बाल, सुरजीतसिंह, महेंद्र, रमजान, डब्बू व एसआई वीरेंद्र यादव, हरिश्चंद्र राव, बासदेव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बक्शा। नौपेड़वा बाजार से कावरियों का जत्था देवघर जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ। शनिवार को पचास की संख्या में कावरियों का समूह बाजार में डीजे की धुन पर नाचते गाते जय जयकारा के साथ रवाना हुए। कांवरियां बाजार भ्रमण करते हुए बाजार के पूर्वी छोर पर एकत्र हो गए। यहां से जयकारा लगाने के बाद कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ। गांव के लोगों ने जत्थे को गांव की सरहद तक पहुंचाया। इस दौरान मनोज यादव, ओम प्रकाश सेठ, ताराचंद यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed