फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूं, लौटकर आऊंगा कूंच से क्यों डरूँ

मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूं, लौटकर आऊंगा कूंच से क्यों डरूँ

Sat, 18 Aug 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूं, लौटकर आऊंगा कूंच से क्यों डरूँ
जौनपुर। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शनिवार को भी शोक संवेदनाओं और श्रद्धांजलि सभाओं का दौर चलता रहा। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में आयोजित शोक सभा में छात्रों से अटल जी के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने को कहा गया। उनकी कविताओं का पाठ हुआ। सामाजिक संगठनों ने कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि गंगोजमुनी तहजीब को पालन कनरे वाला नेता चला गया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो राजाराम यादव ने श्रद्धा सुमन अर्पित ने अटल जी से जुड़े संस्मरण सुनाए। विद्यार्थियों को उनसे सीखने की सलाह दी। प्रो. बीबी तिवारी, वीडी शर्मा, डा. केएस तोमर आदि ने कहा कि युग पुरुष अटल जी अकेले ऐसे शख्स थे जो भारत को निरूपित करते थे। जनसंचार विभाग की छात्रा सौम्या तिवारी ने उनकी कविता का वाचन किया। संचालन जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र ने किया।
विज्ञापन

जौनपुर अजादारी काउंसिल की अध्यक्ष हाजी सैयद मोहम्मद हसन की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा कि अटल जी गंगाजमुनी संस्कृति के संवाहक थे। शेख अली मंजर डेजी, असलम नकवी सै. इसरार हुसैन एडवोकेट, सचिव तहसीन अब्बास सोनी आदि ने विचार व्यक्त किए। लायन व लायनेस क्लब जौनपुर ने मेहरबान कटरा में मोमबत्तियां जला कर शोक संवेदना व्यक्त की। जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा काशी प्रांत की नेता अनीता सिद्धार्थ ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। राजा श्री कृष्णदत्त इंटर कालेज प्रांगण में राजा अवनींद्र दत्त की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जब भी जिले में आए हवेली में ही ठहरते थे। उनका गहरा लगाव था। इस मौके पर डा. देवेंद्र प्रताप उपाध्याय, डा. सत्य राम प्रजापति, डा. अभय जीत उपाध्याय समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण अंचलों में जगह-जगह श्रद्धांजलि सभाएं हुईं। सुजानगंज में भाजपा नेता विद्या शंकर तिवार, जगदीश शुक्ल, रमेश मौर्य ,संतोष गुप्ता, प्रमोद मोदनवाल, अवधेश शुक्ल, खेतासराय के सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली में प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय, राजेश कुमार यादव, विनोद कुमार मिश्रा, प्रीति सिंह, विरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अनिल सिंह, शाहगंज नगर पालिका प्रांगण ने चेयरमैन गीता जायसवाल, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश जायसवाल ने श्रद्धांजलि दी। लायंस क्लब शाहगंज स्टार कैंडिल मार्च निकालकर जेसीज चौक पर श्रद्धा सुमन अर्पित की। जेसीआई शाहगंज संस्कार ने हयात मार्केट, जेसीआई शाहगंज सिटी, शाहगंज शक्ति ने जेसीज चौक, सर सैयद अहमद इंटर कालेज, फरीदुलहक मेमोरियल डिग्री कालेज सबरहद, सेंट जेवियर स्कूल खुटहन रोड, बीडीएस शिक्षण संस्थान सुरिस, बाल शिक्षा निकेतन, कमला देवी इंटर कालेज, सेंट डेविड स्कूल पक्का पोखरा, सेंट थामस इंटर कालेज, बालिका इंटर कालेज आदि विद्यालयों में शोकसभाओं का आयोजन किया गया। शायर गैबी जौनपुरी ने पूर्व प्रधानमंत्री को शायरी से श्रद्धांजलि दी।
खुटहन के सुभाष चंद्र बोस चौक पर बजरंग दल के जयनारायण, चंद्रभान, बृजेश दूबे, शक्ति सिंह, सुनील, शीत गृह पर क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ के ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप यादव, राना यादव, संजय, राहुल यादव, आशीष मिश्र, रामनगर बाजार मे भाजपा नेता हरखू पाठक, मुरारी मिश्र, मनोकानिका सिंह, मुकुंद धर त्रिपाठी, इंद्रजीत प्रधान, विनय सिंह, अमरजीत सिंह, बटेश्वर पांडेय ने शोक सभाओं का आयोजन किया। सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय सीओ सीओ मछली शहर अवधेश शुक्ला, सांसद प्रतिनिधि सतीश दूबे, चेयरमैन शिवग़ोविंद साहू, संचालन राकेश मिश्रा, बदलापुर क्षेत्र के अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर में प्रधानाध्यापक केशव सिंह, नीलम सरोज , इश्तियाक अहमद , सविता उपाध्याय, विनोद कुमार पाल ने श्रद्धांजलि अर्पित की। जफराबाद नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन प्रमोद बरनवाल, विजय बरनवाल, डॉ. हीरा जायसवाल,अमलेश मौर्य,आरके सिंह, संजय सिंह, लिपिक राजमन ने अटल जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला



जौनपुर। भारतीय राजनीति के पुरोधा, अजातशत्रु पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के निधन पर दीवानी न्यायालय सभागार में अध्यक्ष बृजनाथ पाठक द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। अधिवक्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्हें जननायक बताया। कहा कि उनके निधन से देश की अपूरणीय क्षति हुई है। वह ओजस्वी वक्ता के साथ कलम के जादूगर थे। उनकी कालजई कविताएं सदैव प्रेरित करती रहेंगी। कविताओं में जीवन दर्शन व सकारात्मक नजरिया है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जगदीश नरायण, मंत्री बरसातू राम, बीडी सिंह, डीपी सिंह, श्यामलकांत, विवेक शुक्ल, अरुण प्रजापति, अनिल सिंह, डॉ. दिलीप, हिमांशु श्रीवास्तव, रवींद्र विक्रम सिंह, सुभाष शुक्ल, पंकज त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र दत्त दुबे, पृथ्वीनाथ, अवनीश, शरदेंदु, समर बहादुर यादव, श्यामलकांत, दीपचंद राम, जितेंद्र उपाध्याय, जयप्रकाश कामरेड आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed