फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जुमलेबाजी में मस्त है भाजपा की सरकार

जुमलेबाजी में मस्त है भाजपा की सरकार

Sun, 19 Aug 2018 12:26 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
जुमलेबाजी में मस्त है भाजपा की सरकार
जौनपुर। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने कहा कि भाजपा की सरकारें केवल जुमलेबाजी करने में मस्त हैं। इस सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। आम आदमी सुरक्षित नहीं है। महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ हो रहा है। महिला सुरक्षा के नाम पर यह सरकार कुछ नहीं कर रही है। आने वाला समय बहुजन समाज पार्टी का है और आगामी लोकसभा के चुनाव में बसपा उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष शहर के एक होटल में शनिवार को आयोजित जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विस्तार से बसपा की नीतियों और वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। अध्यक्षता कर रहे घनश्याम चंद खरवार पूर्व सांसद मुख्य जोन इंचार्ज वाराणसी ने कहा कि प्रदेश में जब हमारी सरकार थी तो जनता पूरी तरह से सुरक्षित थी। कानून का राज था। जनता मायावती की सरकार को याद कर रही है। लोकसभा चुनाव में जनता जुमलेबाजों की सरकारों को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। जोनल इंचार्ज जीतेंद्र शंखवार, हरिश्चंद्र गौतम, अमरजीत गौतम ने कहा कि भाजपा से प्रदेश की जनता ऊब गई है। परिवर्तन की लहर पूरे प्रदेश में चल रही है। बसपा के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। क्योंकि बसपा ही प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था दे सकती है। सभा को विनोद कुमार बागड़ी, पूर्व मंत्री सुबाष पांडेय, विरेंद्र कुमार चौहान, कालीचरन राजभर, लालजी यादव, डा. जेपी सिंह, लाल बहादुर सिद्घार्थ, पूर्व सांसद उमाकांत यादव, रामेश्वर कुशवाहा, विजय चौहान, अर्जुन पासी, रामफेर गौतम, अशोक सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन, उर्मिला राज, सुशीला सरोज, बीपी सरोज, प्रभावती पाल आदि ने संबोधित किया। संचालन जिलाध्यक्ष बसपा ओम प्रकाश गौतम ने किया।
विज्ञापन




जौनपुर। जिले के मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र की एकमात्र बसपा विधायक सुषमा पटेल का सम्मेलन में नहीं आना चर्चा का विषय बना रहा। तरह-तरह की चर्चाएं भी उनकी उपस्थिति को लेकर होती रहीं। लोकसभा का टिकट चाहने वाले मुंबइया नेता मंच पर हावी दिखे। कई टिकट के दावेदारों ने स्मृति चिह्न देकर बसपा नेताओं को खुश करने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed