{"_id":"5b78632c42c7924632548ba2","slug":"153461635414-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान की प्रतियां जलाने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान की प्रतियां जलाने पर जताया रोष
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। भारतीय संविधान की प्रतियां जलाने वालों के विरोध में लोक तांत्रिक जनता दल द्वारा शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भारतीय संविधान की प्रतियां जलाने वालों के विरुद्घ राष्ट्र द्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष उदयभान गौतम ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। संविधान की प्रतियां जलाना राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आता है। ऐसा कार्य करने वालों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। नगर अध्यक्ष ईशा जौनपुरी ने कहा कि संविधान की प्रतियां जलाना देशहित में नहीं है। ऐसा कार्य करने वालों की नागरिकता समाप्त कर देना चाहिए। ओंकार यादव ने कहा कि संविधान खतरे में है। इसे बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा। साथ ही इसके लिए एक जुट होना होगा। धरने की अध्यक्षता जिला प्रभारी रविप्रकाश सिंह सोनकर व संचालन ईशा जौनपुरी ने किया। धरने में रविप्रकाश सोनकर, वाहिद अली सिद्दीकी, प्रतीम यादव एडवोकेट, दलसिंगार, शिवकुमार सेठ, रामजीत, रेखा पाल, राम सजीवन प्रजापति, हसील हैदर एडवोकेट आदि मौजूद रहे।