{"_id":"5b78620d42c7924632548b99","slug":"153461606714-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीद रामदुलारे शहीद स्थल तक सड़क का हुआ निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीद रामदुलारे शहीद स्थल तक सड़क का हुआ निर्माण
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगज। करियांव गांव स्थित शहीद रामदुलारे सिंह के स्मारक तक की सड़क बनवा दी गई है। ग्राम पंचायत ने शहीद स्थल तक खड़ंजा लगा दिया गया। उनका शहादत दिवस 19 अगस्त को मनाया जाएगा।
भारत छोड़ो आंदोलन से प्रेरित होकर करियांव गांव के रामदुलारे सिंह ने 18 अगस्त 1942 को अपने साथियों के साथ मछलीशहर तहसील पर यूनियन जैक उतारकर तिरंगा फहराने का प्रयास किया। क्रांतिकारियों पर पुुलिस ने गोलियां चला दीं। इसमें रामदुलारे सिंह घायल हो गए। उनके साथी उन्हें 20 किलोमीटर पैदा चलकर गांव ले आए। स्थानीय वैद्य से इलाज कराया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। 19 अगस्त को उनकी मौत गांव के एक टीले पर हो गई। उसी टीले पर 1995 में शहीद स्मारक का निर्माण कराया गया था। स्मारक तक जाने के लिए कच्ची सड़क थी जो बारिश के दिनों में कीचड़ से भर जाती थी। वहां हर साल लोग कीचड़ से होकर श्रद्धांजलि देने जाते थे। सड़क की बदहाली की खबर अमर उजाला ने प्रकाशित की थी। एसडीएम मछलीशहर जेएन सचान ने इसको संज्ञान में लिया और शहीद स्थल तक रास्ता बनवाने का वादा किया था। उन्होंने बीडीओ मछलीशहर से रास्ता बनवाने के लिए कहा। ग्राम पंचायत ने तत्काल खड़ंजा निर्माण शुरू करा दिया जो अब पूरा हो गया है। शहीद परिवार के सदस्य अरविंद प्रताप सिह ने अमर उजाला को इसके लिए धन्यवाद दिया है। भाजपा नेता आकाश दुबे और राजेश सिंह ने बताया कि 19 अगस्त को शहीद दिवस मनाया जाएगा।