फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जिला चिकित्सालय में लगेगा 32 सीसीटीवी कैमरा

जिला चिकित्सालय में लगेगा 32 सीसीटीवी कैमरा

Sat, 18 Aug 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में लगेगा 32 सीसीटीवी कैमरा
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति (शासी निकाय) की कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में चिकित्सालयों में 32 सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्णय लिया गया। लंबित भुगतानों पर चर्चा हुई और ओटी के प्रयोगार्थ कटशीट/माक्स/सर्जन कैंप तथा कर्मियों की वर्दी हेतु कपड़ा क्रय के संबंध में, चिकित्सालय में नितांत आवश्यक कराए गए सिविल वर्क/पानी, दरवाजों आदि की मरम्मत के लंबित बीजक का भुगतान, ओपीडी पर्चा व ओपीडी रजिस्ट्रेशन की छपाई, विद्युत संबंधित कराए गए नितांत आवश्यक कार्य, रक्त कोष में स्थापित ब्लड स्टोरेज रेफ्रिजरेटर आदि के उपकरणों के एएमसी के लंबित बीजक का भुगतान एवं तीन बायोमेट्रिक मशीन क्रय करने का प्रस्ताव रखा गया। जिसे जिलाधिकारी ने अनुमोदित कर दिया। जिलाधिकारी ने सीएमएस डा. एसके पांडेय को निर्देशित किया कि अच्छी गुणवत्ता के ही सामान खरीदे जाए। बैठक में माह जुलाई 2018 की भौतिक प्रगति पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर डा. कमर अब्बास, डा. क्षितिज शर्मा, ईओ नगर पालिका कृष्ण चंद्र, डीपीएम सत्यव्रत त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट स्थित प्रेक्षागृह में 16 अगस्त से 31 अगस्त 2018 तक छात्रवृत्ति पखवाड़ा मनाए जाने को लेकर बैठक हुई। जिसमें शिक्षण संस्थानों द्वारा प्रोफाइल/डाटाबेस में पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम की फीस, पाठ्यक्रम का प्रकार, पाठ्यक्रम की अवधि व अन्य वांछित विवरण सही-सही भरा जाना, शिक्षण संस्थानों को समयान्तर्गत संबद्ध विश्वविद्यालयों/अन्य अफिलियेटिंग एजेंसी में छात्र/छात्राओं के रिजल्ट को अपलोड कराया जाना, शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं का नामित नोडल अधिकारियों द्वारा भौतिक सत्यापन कराया जाना आदि पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने समस्त संस्थाओं के प्रधानाचार्य/नोडल अधिकारी से कहा है कि किसी प्रकार की त्रुटि से बच्चों की छात्रवृत्ति रुकने न पाए। गरीब बच्चों के लिए छात्रवृत्ति संजीवनी का कार्य करती है। बच्चों को बुलाकर उन्हें फार्म भरने की जानकारी दें जिससे बच्चें फार्म सही भर सके और ज्यादा से ज्यादा बच्चों को छात्रवृत्ति दी जा सके। इस अवसर पर डीडीओ दयाराम, जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश मिश्र, समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव, पिछड़ा वर्ग अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य, श्रीप्रकाश गौतम, अरुण श्रीवास्तव, अखिलेश यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed